Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर में धर्मांतरण - ज़िले में फल फूल रहा है 'धर्मांतरण का धंधा' कच्छप गति से काम कर रही पुलिस.!

फतेहपुर में धर्मांतरण - ज़िले में फल फूल रहा है 'धर्मांतरण का धंधा' कच्छप गति से काम कर रही पुलिस.!
फतेहपुर में धर्मांतरण

फतेहपुर में बीते कुछ माह के भीतर ज़बरन औऱ प्रलोभन के बल पर हिंदुओ को धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सुर्खियों में हैं, पुलिस के द्वारा ठोस कार्रवाई न होने के चलते ऐसे मामलों में लगाम नहीं लग पा रही है.लगातार हो रही धर्मांतरण की घटनाओं से अब हिंन्दू संगठन आक्रोशित हो गए हैं.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट.

Fatehpur Dharmantaran News : यूपी में धर्म परिवर्तन कानून लागू होने के बावजूद फतेहपुर जनपद में धर्मांतरण की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.बीते कुछ माह के भीतर ज़िले के अलग अलग थाना क्षेत्रों के अंर्तगत दो दर्जन से ज्यादा धर्मांतरण के मामले सामने आ चुके हैं.

एक ओर जहां मुस्लिम युवकों द्वारा हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर या अगवाकर ज़बरन निकाह, धर्मांतरण आदि कराए जाने की घटनाएं हो रही हैं वहीं दूसरी ओर मिशनरी संगठनों के निशाने पर गरीब हिन्दू परिवार हैं जिनको तरह तरह के प्रलोभन दे धर्मांतरण कराया जा रहा है.

धर्मांतरण के मामले में कई बार विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे हिंदू संगठनों ने मौक़े पर जाकर प्रार्थना सभा के नाम पर चल रही धर्मांतरण की पाठशालाओ को पकड़ा है.औऱ पुलिस को सूचना दी. पुलिस द्वारा कई बार कार्यवाही भी की गई है. लेकिन कार्रवाई के बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है.

हिन्दू लड़कियों का अपरहण के बाद जबरन निकाह औऱ धर्मांतरण..

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

बीते कुछ दिनों के भीतर फतेहपुर ज़िले के अलग अलग थाना क्षेत्रों के अंर्तगत हिन्दू लड़कियों के साथ जबरन निकाह किए जाने के मामले प्रकाश में आए हैं. अभी हाल ही में किशनपुर कस्बे से बीते 9 दिसम्बर को गायब हुई छात्रा का मुंम्बई में ज़बरन धर्मांतरण कराए जाने की तैयारी हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि छात्रा को सलमान अली नाम का व्यक्ति अपने मामा औऱ दोस्तों की मदद से अगवाकर मुंबई ले गया है औऱ वहीं जबरन धर्म परिवर्तन करा निकाह करने की तैयारी कर रहा है.मामले में अब तक पुलिस की तरफ़ से जांच की बात कही जा रही है.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

वहीं रविवार को ललौली थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला को सलीम खान ने सोनू सिंह बनकर अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर बीते दिनों शादी के लिए दबाव बनाने लगा, महिला को जब युवक के मुस्लिम होने का पता चला तो युवक ने जबरन निकाह करने की कोशिश की औऱ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया.महिला ने पुलिस में शिकायत की.जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

हिन्दू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी..

ज़िले में लगातार बढ़ रही धर्मांतरण की घटनाओं पर विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल ने गहरा रोष व्यक्त किया है.बजरंग दल के विभाग संयोजक शानू सिंह 'अमित' ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि ज़िले में धर्मांतरण के मामलों में पुलिस कठोर कार्रवाई करे यदि पुलिस की तरफ़ से ऐसे मामलों में हीलाहवाली की गई तो जल्द ही इस सम्बंध में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन किया जाएगा.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख़्त निर्देशों के बावजूद ज़िले में धर्मांतरण क्यों नहीं रुक पा रहा है इसको लेकर पुलिस को कठोर कदम उठाने होंगें.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us