Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Cyclone Mocha : फतेहपुर में कितना दिखेगा मोचा चक्रवात का असर, यूपी में IMD अलर्ट

Fatehpur Cyclone Mocha : फतेहपुर में कितना दिखेगा मोचा चक्रवात का असर, यूपी में IMD अलर्ट
फतेहपुर में कितना होगा मोचा चक्रवात का असर

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व से उठने वाले चक्रवात को मोचा चक्रवात (Mocha Cyclone) कहा जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने यूपी सहित कई राज्यों में 9 से 12 मई तक अलर्ट जारी कर दिया है. यूपी के फतेहपुर में इसका कितना असर होगा आइए जानते हैं.


हाईलाइट्स

  • यूपी उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों में IMD का अलर्ट आ रहा है Mocha Cyclone
  • तेज़ हवाओं के साथ हो सकती हैं बारिश 9 से 12 के बीच लोग रहें सावधान
  • यूपी के फतेहपुर में अभी नहीं देखेगा मोचा चक्रवात का असर हल्के बादल रहने की संभावना

Fatehpur Cyclone Mocha : बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व से उठने वाला साइक्लोन मोचा (मोका) के उठने से यूपी उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आईएमडी (IMD) ने मौसम के मिजाज़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने 9 से 12 मई के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. बंगाल की खाड़ी और अंडमान के क्षेत्र से उठने वाले चक्रवात की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा की संभावना जताई जा रही है.

फतेहपुर सहित यूपी में कितना होगा मोचा चक्रवात का असर(Fatehpur Cyclone Mocha)

मोचा चक्रवात का असर यूपी के लखनऊ गाजियाबाद, सीतापुर सहित कई जनपदों में देखने को मिल सकता है राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में सोमवार को ही हल्के बादल छाए रहते हुए छिटपुट बारिश हो सकती है. IMD अलर्ट के अनुसार यूपी उत्तराखंड दिल्ली बिहार सहित कई राज्यों में 9 से 12 मई के बीच बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई जा रही है.

वहीं यूपी के फतेहपुर की बात करें तो मौसम विज्ञानी वसीम खान ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि फिलहाल एक दो दिन में मोचा चक्रवात का असर फतेहपुर में नहीं पड़ेगा लेकिन जनपद के कुछ हिस्सों में हल्ले फुल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन अभी बारिश की कोई भी संभावना नहीं. उन्होंने कहा कि मोचा चक्रवात का असर जनपद में कितना होगा ये आईएमडी (IMD) के आने वाले अलर्ट के बाद ही बताया जा सकता है अभी जनपदवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

मौसम विभाग का पूर्वानुमान लगातार बदल रहा है (IMD Alert Mocha Cyclone)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान लगातार बदल रहा है. गर्मी की शुरुवात से मौसम के बदलाव से जहां एक एक लोगों को गर्मी से निजात मिली है वहीं किसानों के लिए ये बदलाव बर्बादी लेकर आया है. बदलते मौसम ने यूपी के किसानों की फसलों को खराब कर दिया है वहीं मोचा चक्रवात का कहर प्रदेश में होता है तो इससे किसानों सहित आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us