Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur BJP Candidate Selection : नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा में शुरु हुई आवेदन की प्रक्रिया

Fatehpur BJP Candidate Selection : नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा में शुरु हुई आवेदन की प्रक्रिया
Fatehpur Bjp News : सांकेतिक फ़ोटो

नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई है. सीटों के आरक्षण की घोषणा के बाद अब शासन किसी भी वक्त अधिसूचना जारी कर सकता है. राजनीतिक दलों में उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन शुरु है. सबसे ज्यादा उम्मीदवार सत्ताधारी दल भाजपा में हैं. फतेहपुर में भी चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से भाजपा ने आवेदन मांगे हैं. क्या है आवेदन की पूरी प्रक्रिया आइए जानते हैं.


हाईलाइट्स

  • भाजपा में शुरु हुई उम्मीदवारों के आवेदन की प्रक्रिया..
  • जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने जारी की सूचना..
  • चेयरमैन, सभासद पदों के इच्छुक उम्मीदवार भाजपा कार्यालय में जमा करें आवेदन..

Fatehpur Bjp Candidate Selection : यूपी नगर निकाय चुनाव का डंका बज चुका है. सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी के भीतर मंथन का दौर शुरू है. सबसे ज्यादा आवेदकों की भीड़ सत्ताधारी दल भाजपा में देखने को मिल रही है.टिकट के जुगाड़ के लिए बड़े नेताओं की परिक्रमा जा रही है.

फतेहपुर जिले की बात करें तो यहां 2 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतें हैं.

भाजपा में टिकट को लेकर दावेदारों के बीच होड़ लगी हुई है.इस बीच फतेहपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि-"नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के एवं सभासद पद के चुनाव लडने के सभी इच्छुक दावेदार अपना आवेदन जिला भाजपा कार्यालय में अपने  मंडल अध्यक्ष, नगर निकाय के प्रभारी, संयोजक, नगर पालिका एवं पंचायत के  प्रभारी एवं संयोजक के पास 3 दिन के भीतर जमा कर दें."

भाजपा को मिलेगी तगड़ी चुनौती..

यूपी का नगर निकाय चुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते ख़ासा महत्वपूर्ण हो चला है. भाजपा की राह नगर निकाय चुनाव में आसान होती नहीं दिख रही है. समाजवादी पार्टी के साथ साथ भाजपा को फतेहपुर में बसपा औऱ कांग्रेस से भी तगड़ी चुनौती मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. फतेहपुर नगर पालिका की सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गई है. चर्चा तो यह भी है कि इस सीट पर सीएम योगी की सीधी नजर है. यहां वर्तमान में सपा की नजाकत ख़ातून चेयरमैन थीं. चैयरमैन पुत्र हाजी रजा के चलते पूरे प्रदेश में इस सीट की चर्चा है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us