Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Encounter In Fatehpur : फतेहपुर में फ़िर हुई गौतस्करों की पुलिस से मुठभेड़ एक घायल

Encounter In Fatehpur : फतेहपुर में फ़िर हुई गौतस्करों की पुलिस से मुठभेड़ एक घायल
Encounter In Fatehpur

फतेहपुर में एक बार फ़िर गौतस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हुई है, एक तस्कर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में घायल हुआ है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

Fatehpur News : फतेहपुर में इन दिनों प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वालों की शामत आई हुई है, पुलिस ताबड़तोड़ 'ऑपरेशन लंगड़ा' चलाए हुए है. लगातार गौतस्करों के खिलाफ 'हॉफ एनकाउंटर' अभियान जारी है. शुक्रवार रात खागा कोतवाली क्षेत्र में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है.जिसमें एक तस्कर पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ है,जबकि उसका साथी मौक़े से फरार हो गया है.

फतेहपुर एसपी के पीआरओ ने बताया कि बदलवापुर थाना खागा के जंगल में SOG-2 व खागा पुलिस के साथ शातिर गोतस्करो के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें चांद मोहम्मद उर्फ चांद बाबू पुत्र हिदायतुल्ला उर्फ छंगू निवासी ग्राम दौलतपुर थाना कडाधाम जनपद कौशांबी के पैर में गोली लगी जिससे घायल हो गया.

एक अभियुक्त नाम पता अज्ञात मौके से फरार हो गया.कॉम्बिंग कर फ़रार की तलाश की जा रही है.घायल अभियुक्त को उपचार हेतु हरदो सीएससी भेजा गया है. घटनास्थल से 1 तमंचा, 1 कारतूस जिंदा, 1 कारतूस खोखा, 1 चार पहिया वाहन हुंडई क्रेटा, 2 चापड़, 2 चाकू, ठीहा, व 1 गोकशी के लिए लाई गई गोवंश बरामद किया गया है. अभियुक्त के विरूद्ध थाना खागा में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है.

घटनास्थल पर अपर एसपी अनिरुद्ध कुमार पहुँचें उन्होंने बताया कि अभियुक्त शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद चंदौली, वाराणसी, कौशांबी, रायबरेली, फतेहपुर में लगभग 9 अभियोग दर्ज है, तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us