
पत्रकार मनदीप पुनिया को मिली जमानत किसान आंदोलन की कवरेज़ के दौरान हुई थी गिरफ्तारी
On
सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन की कवरेज़ के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पत्रकार मनदीप पुनिया को मंगलवार दोपहर कोर्ट ने जमानत दे दी है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
नई दिल्ली:सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन की कवरेज़ के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पत्रकार मनदीप पुनिया को मंगलवार को रोहणी कोर्ट द्वारा जमानत दे गई।दिल्ली पुलिस ने मनदीप को गिरफ्तार करते हुए उस पर आरोप लगाए थे कि उसने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, सरकारी काम में बाधा पहुँचाई औऱ साथ ही सिंघु बार्डर पर भड़काऊ बयानबाजी करते हुए नारे लगाए। journalist mandeep punia bail
दूसरी ओर मनदीप का कहना था कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया है।मनदीप की गिरफ्तारी के बाद देश भर के पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस औऱ सरकार के रैवये का पुरजोर विरोध किया था।
बता दें कि मनदीप के स्वत्रंत पत्रकार हैं।वह लगातार ज़मीनी मुद्दों की रिपोर्टिंग करते रहें हैं।दो महीने से लगातार वह किसान आंदोलन की ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्टिंग कर रहे थे।
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
