Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बंगाल में आया अंफ़न तूफ़ान कोरोना से भी बड़ा ख़तरा है..!

बंगाल में आया अंफ़न तूफ़ान कोरोना से भी बड़ा ख़तरा है..!
फ़ोटो साभार:सोशल मीडिया।

बुधवार शाम पश्चिमी बंगाल में आए अंफ़न तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई है..ममता बनर्जी ने इसे कोरोना से बड़ा खतरा बताया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में बुधवार को आए तूफ़ान ने भयंकर तबाही मचाई है।हवा में उड़ते ट्रकों, उड़ती घरों की छतों और उड़ते पेड़ो का भयावह मंजर जिस किसी ने भी देखा है उसकी रूह कांप गई है।

अंफ़न नाम के इस तूफ़ान से प्रदेश में अब तक 72 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।हालांकि मौत का यह आंकड़ा कुछ और ज़्यादा हो सकता है।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में दो और पाज़िटिव मिले..आंकड़ा पहुँचा 31..अब तक 6 हुए ठीक..!

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का ऐलान किया है।

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

तूफ़ान के कारण होने वाले जान-माल के नुक़सान को देखते हुए ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बंगाल का दौरा करने की अपील की है।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार एक स्थानीय 78 साल के कुशल सरकार कहते हैं, "मैंने अपने जीवन में कभी ऐसा भयावह तूफ़ान नहीं देखा था। लगता था कि आज जीवित बचना मुश्किल है। मेरी आंखों के सामने कई पेड़ गिरे. हवाओं का गर्जन दिल में कंपकपी पैदा कर रहा था।"

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

ये भी पढ़े-coronavirus:कोरोना का नया मरकज़ बना यूपी का यह जिला..एक ही दिन में 95 मामले..!

तूफ़ान के साथ आई भंयकर बारिश ने स्थित को और भी भयावह कर दिया है।मौसम विभाग के निदेशक जीसी दास बताते हैं, "बुधवार रात आठ से दस बजे के बीच दो घंटे में 222 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।"

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती हैं कि- "अब तक मैंने अपने जीवन में तूफ़ान से किसी महानगर को इतने बड़े पैमाने पर नुक़सान पहुँचते नहीं देखा है।तीन लाख से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाने की वजह से जान का नुक़सान तो कम हुआ है लेकिन संपत्ति का नुक़सान कल्पना से परे है।"

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जीसी दास बताते हैं, "अंफन की गति आख़िर में बढ़ जाने की वजह से वह समय से पहले ही बांग्लादेश की ओर मुड़ गया।अगर ऐसा नहीं होता तो बंगाल में इसकी विनाशलीला की कल्पना करना भी मुश्किल था।"

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us