Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

देवरी बुजुर्ग गोलीकांड:Fatehpur-मुख्य आरोपी औऱ उसका बेटा गिरफ्तार.डीएम एसपी मौक़े पर.!

देवरी बुजुर्ग गोलीकांड:Fatehpur-मुख्य आरोपी औऱ उसका बेटा गिरफ्तार.डीएम एसपी मौक़े पर.!
फ़तेहपुर-देवरी बुजुर्ग गोलीकांड:घटना स्थल पर मौजूद डीएम एसपी।

फ़तेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत दो पक्षों में मामूली कहासुनी के विवाद में हुए गोलीकांड के बाद इलाक़े में तनाव व्याप्त हो गया है..मौक़े पर डीएम व एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं, दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

फ़तेहपुर: fatehpur news शनिवार रात दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद चली गोलियों से पूरे ज़िले में सनसनी फ़ैली हुई है।इस गोलीकांड में एक युवक की मौत हो गई है औऱ एक युवक घायल है।जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग गाँव में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हो गई।कहासुनी का विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी।इस फायरिंग में अभिषेक नाम के एक युवक की मौत हो गई और नरेंद्र आरख गोली लगने से घायल हो गया।घायल का इलाज़ जारी है। fatehpur shootout

घटना की सूचना पर मौक़े पर डीएम व एसपी सतपाल अंतिल भारी पुलिस बल के साथ पहुँच गए।घटना स्थल पर मौजूद एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मामूली कहासुनी के विवाद में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी गई है।जिसमें एक युवक की मौत हुई है।दूसरा युवक घायल है।उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी सभाजीत औऱ उसके पुत्र को मय असलहा गिरफ्तार कर लिया गया है।टीमें गठित कर घटना की विस्तृत जाँच पड़ताल की जा रही है।अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us