
कोरोना:फतेहपुर में धड़ाधड़ बढ़ रहे पाज़िटिव केस..मंगलवार को 22..!
On
मंगलवार को ज़िले में 22 नए पाज़िटिव केस आए।अब कुल आँकड़ा बढ़कर 575 हो गया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
फतेहपुर:ज़िले में कोरोना मरीजों की संख्या में बहुत तेज़ रफ़्तार वृद्धि जारी है।जाँच का दायरा बढ़ने से संक्रमितों केसों की पुष्टि भी तेज़ हो गई है।हर दिन बड़ी संख्या में पाज़िटिव केस आने के बाद लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है।मंगलवार को 22 नए मरीजों की पुष्टि हुई।
ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में धड़ाधड़ बढ़ रहे पाज़िटिव केस..मंगलवार को 22..!
डीएम द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार शहर के आनन्दपुरम कालोनी मिशन अस्पताल के पीछे, अशोक नगर,जयराम नगर, मुराइन टोला,राधानगर चौराहा और रानी कालोनी में कोरोना पाज़िटिव मरीज़ो की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा पीएसी का एक कर्मी व थाना कोतवाली में कार्यरत दो कर्मी भी पाज़िटिव पाए गए हैं।
फतेहपुर कोरोना ग्राफ़..
कुल सैम्पल-13954
कुल प्राप्त रिपोर्ट-12643
कुल कोरोना पाज़िटिव-575
एक्टिव केस-234
अब तक डिस्चार्ज-329
कुल मौत-12
Tags:
Related Posts
Latest News
04 Nov 2026 08:18:04
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
