Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rakesh Sachan:बुलंद हैं राकेश सचान के सितारे Cabinet Minister बनाए गए.जानें इनके राजनीतिक सफ़र को

Rakesh Sachan:बुलंद हैं राकेश सचान के सितारे Cabinet Minister बनाए गए.जानें इनके राजनीतिक सफ़र को
राकेश सचान (फ़ाइल फ़ोटो)

कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए राकेश सचान ने भी शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.राकेश सचान की राजनीतिक यात्रा काफ़ी दिलचस्प रही है.आइए जानते हैं उनके राजनैतिक करियर के बारे में. Cabinet Minister Rakesh Sachan Profile

Rakesh Sachan:कहते हैं राजनीति में  जब सितारे बुलंद हो जाते हैं तो व्यक्ति को फ़र्श से अर्स तक पहुँचने में समय नहीं लगता.इस बार के विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसे ही सितारे फतेहपुर से पूर्व में सांसद रहे राकेश सचान के बुलंद हुए हैं.टिकट की गारंटी पर चुनाव से चंद रोज पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सचान को भाजपा ने भोगनीपुर विधानसभा से टिकट दिया.Rakesh Sachan Biography 

उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की.औऱ शुक्रवार को जब शपथ ग्रहण समारोह हुआ तो उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.राकेश सचान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. राकेश सचान ने पहली ही एंट्री में कैबिनेट में जगह बना ली है. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी के अंदर उनका कद कितना बड़ा है. Rakesh Sachan MLA Bhoganipur UP

कौन हैं राकेश सचान..

राकेश सचान की गिनती कानपुर घाटमपुर औऱ फतेहपुर क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में होती है.कुर्मी बिरादरी से आने वाले राकेश कानपुर की घाटमपुर सीट से 1993 और 2002 में विधायक रहे इसके बाद 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा औऱ जीत दर्ज कर सांसद बने. 2014 में सपा के टिकट पर फ़िर से फतेहपुर से चुनाव लड़े लेकिन मोदी लहर में राकेश सचान को बीजेपी की साध्वी निरंजन ज्योति ने तगड़ी शिकस्त दी थी इस चुनाव में राकेश सचान तीसरे नम्बर पर आए थे.दूसरे पर बसपा के अफ़ज़ल सिद्दीकी थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

2019 में सपा बसपा गठबंधन में फतेहपुर की लोकसभा सीट बसपा के खाते में चली गई थी.बसपा ने सुखदेव प्रसाद वर्मा को टिकट दिया.जिससे नाराज़ होकर राकेश सचान कांग्रेस में शामिल हो गए थे.इसके बाद 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े.लेकिन बुरी तरह हार गए.बावजूद इसके कांग्रेस में प्रियंका गांधी की टीम का हिस्सा रहे.सचान प्रियंका गाँधी के खास सिपहसालारों में से एक थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

वह प्रियंका गाँधी की सलाहकार समिति का हिस्सा थे.साथ ही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव.लेकिन सियासी माहौल के जानकार सचान ने धीरे से भाजपा में सम्पर्क साधना शुरू किया.औऱ 27 जनवरी को दिल्ली में यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के जरिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

राकेश सचान बीजेपी से टिकट की गारंटी पर ही पार्टी में शामिल हुए थे.उन्होंने कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा से टिकट की मांग की थी.जिस पर भाजपा ने उन्हें भोगनीपुर विधानसभा से टिकट दे दिया.और उन्होंने जीत हासिल की.और अब योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये गए हैं.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us