Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UK Pm Rishi Sunak In Akshardham: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में टेका मत्था ! एक भक्त की तरह सुनक में दिखाई दी सच्ची आस्था

UK Pm Rishi Sunak In Akshardham: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में टेका मत्था ! एक भक्त की तरह सुनक में दिखाई दी सच्ची आस्था
ब्रिटेन पीएम और उनकी पत्नी ने किए अक्षरधाम मंदिर में दर्शन, फोटो साभार सोशल मीडिया

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक पत्नी अक्षता संग अक्षर धाम मन्दिर दर्शन करने पहुंचे. सुनक इस दौरान करीब 1 घण्टे मन्दिर में रहे. यहां उन्होंने विधि विधान से पूजन अर्चन किया और आरती भी की. नई दिल्ली पहुंचने पर ब्रिटेन पीएम सुनक ने कहा था कि यहां आकर जन्माष्टमी की भरपाई करूंगा और मन्दिर दर्शन करने जाऊँगा.


हाईलाइट्स

  • ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर पहुंचकर किये दर्शन
  • सुनक में भारतीय संस्कृति की दिखाई दी झलक, आरती की, मत्था टेका
  • मन्दिर प्रबन्धन ने घुमाया अक्षरधाम मंदिर, फिर राजघाट के लिए निकले सुनक

Britain PM visited Akshardham temple with wife : G-20 सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक का यह भारतीय संस्कृति की झलक वाला अंदाज सभी को पसन्द आया. उन्होंने यहां पहुंचते ही कहा था कि मुझे हिन्दू होने पर गर्व है. भारतीय संस्कृति की परंपरा को बखूबी निभाया. यहां उन्होंने दिल्ली के अक्षरधाम मन्दिर पहुँचकर मत्था टेका. सुनक भारतीय मूल से आते हैं. और उनकी भगवान में विशेष आस्था भी है. सुनक की सच्ची आस्था ने सभी का दिल जीत लिया.

 

ब्रिटिश पीएम पत्नी संग दर्शन करने पहुंचे अक्षरधाम

जी-20 सम्मेलन में दुनिया के दिग्गज नेता शामिल हुए हैं. पूरा दिल्ली दुल्हन की तरह सजा हुआ है. भारत की मेहमानवाजी से विदेशी मेहमान भी गद-गद हैं. उनके आगमन से लेकर ठहरने वाली जगहों पर विशेष सुविधाओ के साथ व्यवस्था की गई है. आज जी 20 सम्मेलन का अंतिम दिन है. दूसरे दिन सम्मेलन से पहले ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने विधि-विधान से प्रांगण में दर्शन किये और मत्था टेका और फिर आरती की. 

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

नई दिल्ली आते ही उन्होंने कहा था मन्दिर जाऊंगा दर्शन करने

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

जब सुनक नई दिल्ली पहुंचे थे, तो उनका भारतीय प्रेम साफ दिखाई दिया था. उन्होंने कहा था कि हम ब्रिटेन में भी मन्दिर जाते हैं. राखी का पर्व भी मनाया, जन्माष्टमी नहीं मना सके. जिसपर उन्होंने कहा था कि यहां आकर इसकी भरपाई करूंगा. G 20 सम्मेलन के दूसरे दिन सुबह ही वह दर्शन के लिए पत्नी के साथ निकल गए. अक्षरधाम मन्दिर में करीब 1 घण्टे रुकने के बाद मन्दिर प्रांगण में कुछ जगह घूमे और तस्वीरें भी लीं. यहां से दर्शन के बाद वे राजघाट के लिए रवाना हो गए. यहां प्रधानमंत्री मोदी व समस्त राष्ट्राध्यक्षो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

ब्रिटिश पीएम और उनकी पत्नी बहुत ही श्रद्धावान इंसान हैं

मन्दिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने बताया कि हमने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को पूरा अक्षरधाम मंदिर दिखाया. वे मन्दिर पहुंचकर उनके अंदर एक भक्त की भावना साफ दिखाई दे रही थी. ऋषि सुनक और उनकी पत्नी दोनों ही श्रद्धावान इंसान हैं. मन्दिर प्रबन्धन की ओर से उनको मंदिर का एक मॉडल भी गिफ्ट में दिया गया. जिससे उनको मंदिर की याद रहे. 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us