Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bjp Candidate List Latest News : आज रात जारी होगी भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची, फतेहपुर में दो पूर्व जिलाध्यक्षों के बीच फंसा मामला

Bjp Candidate List Latest News : आज रात जारी होगी भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची, फतेहपुर में दो पूर्व जिलाध्यक्षों के बीच फंसा मामला
सांकेतिक फ़ोटो

नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शनिवार रात जारी करेगी, इस लिस्ट में पहले चरण की निकाय सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम शामिल होंगे. फतेहपुर की सदर नगर पालिका सीट पर टिकट के लिए मामला बेहद रोमांचक हो गया है. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..


हाईलाइट्स

  • भाजपा की पहली लिस्ट आज रात होगी जारी..
  • फतेहपुर सदर नगर पालिका सीट पर दो दावेदारों के बीच दिलचस्प हुआ मुकाबला..
  • दो पूर्व जिलाध्यक्षों का नाम रेस में सबसे आगे..

Fatehpur Bjp Candidate List : यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार रात तक जारी करेगी.सबकी निगाहें लिस्ट पर लगी हुईं हैं.हालांकि अब तक नगर निगमों को छोड़कर प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं.फतेहपुर जनपद की बात करें तो यहां सबसे चर्चित सीट सदर नगर पालिका है.क्योंकि इस सीट पर सपा का कब्जा है.इस सीट की चर्चा लखनऊ तक है.

भाजपा इस सीट के लिए फूंक फूंक कर कदम रख रही है.क्योंकि पिछली भाजपा उम्मीदवार अर्चना त्रिपाठी क़रीब ढ़ाई हजार वोटों से चुनाव हार गईं थीं.अर्चना त्रिपाठी की हार के पीछे कई तरह चर्चाएं पूरे जिले में थी.जिसका खामियाजा भाजपा को इस बार के विधानसभा चुनाव में विधायक रहे विक्रम सिंह की हार के रुप मे भुगतना पड़ा.दो सवर्ण जातियों के बीच उपजे विरोधाभाष के चलते होने वाले नफ़ा नुकसान का आंकलन भी पार्टी प्रत्याशी चयन में कर रही है.

दो पूर्व जिलाध्यक्षों का नाम रेस में सबसे आगे..

पार्टी सूत्र बताते हैं कि मौजूदा जिला अध्यक्ष की मजबूत दावेदारी को उस वक्त तगड़ा झटका लग गया जब पार्टी ने मौजूदा पदाधिकारियों को टिकट न देने वाले फॉर्मूले को लागू कर दिया. हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं है. मौजूदा जिलाध्यक्ष को दावेदारी में एक पूर्व जिलाध्यक्ष से तगड़ी टक्कर मिल रही थी. ज़िले के पूर्व विधायक औऱ पूर्व मंत्री की पुरजोर पैरवी पूर्व जिलाध्यक्ष के लिए जारी है. लेकिन इस बीच एक पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम और चर्चा में आ गया है. अचानक से आए इस नाम के पीछे कई सियासी चालें हैं. लेकिन उनकी दावेदारी को कमतर आंकना भूल होगी.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

क्या ओबीसी प्रत्याशी उतार देगी पार्टी..

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

भाजपा सदर नगर पालिका सीट के लिए दोहरे प्लान पर काम कर रही है. प्राथमिकता में इस अनारक्षित सीट पर ब्राह्मण उम्मीदवार का चयन ही पार्टी चाहती है, लेकिन शीर्ष नेतृत्व दो ओबीसी चेहरों की तरफ़ भी देख रहा है. इन दोनों ओबीसी नेताओं का डेरा भी लखनऊ में पड़ा हुआ है. सूत्र बता रहें हैं कि यदि पार्टी ब्राह्मण से इतर गई तो फिर इन्ही दो ओबीसी नेताओं में से किसी एक का टिकट फाइनल होना तय है.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us