
Bageshwar Baba Darabar : प्रयागराज पहुँचे बागेश्वर वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दरबार के लिए पहुँचें हजारों भक्त
On
बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज 2 फ़रवरी को यूपी के प्रयागराज पहुँचें हैं, यहाँ उन्होंने सबसे पहले संगम में स्नान किया, फिर संतों से मुलाक़ात की है. इसके बाद उनका दरबार लगेगा.
Bageshwar Baba Darbar : बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज यानी 2 फरवरी को यूपी के प्रयागराज पहुँचें हैं, यहां पहुँचकर सबसे पहले उन्होंने संगम स्नान किया. इसके बाद संतों से मुलाकात की. हालांकि सुरक्षा के दृष्टि से उनके कार्यक्रम को लिखित रुप से नहीं बताया गया है. संतों से मुलाकात के बाद धीरेंद्र शास्त्री का दरबार भी लगेगा, इसको लेकर तैयारी पूरी है. हजारों की सँख्या में श्रद्धालु सुबह से ही दरबार में पहुँच गए हैं. हांलाकि दरबार में डायरेक्ट इंट्री है, जिन्होंने पहले से पास बनवा लिया था उन्हे ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है.

बागेश्वर धाम दरबार लगने की सूचना पर पूरे प्रदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रयागराज पहुँच चुकी है. दूर से आए लोग एक दिन पहले ही प्रयागराज में कार्यक्रम स्थल तक पहुँच गए थे.
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
