Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर रूट डायवर्जन : आज से नौबस्ता रोड पर बदला रहेगा ट्रैफ़िक,पढ़िए

कानपुर रूट डायवर्जन : आज से नौबस्ता रोड पर बदला रहेगा ट्रैफ़िक,पढ़िए
कानपुर का बदला रहेगा यातायात

दूसरे चरण में 11 मई यानी कल मतदान होना है जिसको लेकर कानपुर में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, तो वही यातायात व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्ट की व्यवस्था ट्रैफिक विभाग ने तैयार कर दी है,यदि आपको बाहर निकलना हो तो जरा इन तारीखों पर ध्यान से गुजरे.


हाईलाइट्स

  • नौबस्ता व हमीरपुर रोड पर बदला रहेगा यातायात
  • निकाय चुनाव को लेकर तय की गई रूट डायवर्जन व्यवस्था
  • फायर,एम्बुलेंस, जीवन रक्षक दवा वाहनो को मिलेगी छूट

Arrangement for route diversion continues for the election in Kanpur : कानपुर में दूसरे चरण यानी गुरुवार को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा,उससे पहले ही ट्रैफिक विभाग ने नौबस्ता व हमीरपुर रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव करते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था कर दी है यह व्यवस्था बुधवार से 13 मई मतगणना के दिन तक नौबस्ता चौराहा और हमीरपुर रोड पर घाटमपुर तक प्रभावी रहेगा.

डायवर्जन का समय कुछ इस प्रकार रहेगा 10 मई को सुबह 5:00 बजे से पोलिंग पार्टियों के जाने तक फिर 11 मई को दोपहर 2:00 से ईवीएम जमा होने तक और 13 मई को सुबह 5:00 बजे से मतगणना समाप्त होने तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी.

कुछ इस तरह से रहेगी व्यवस्था

नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी को मतगणना केंद्र बनाया गया है वही पोलिंग पार्टियां भी यही से रवाना होंगी,और इस रूट पर वैसे भी भारी वाहनों का आवागमन रहता है, ज्यादातर हमीरपुर-कबरई और घाटमपुर से बड़े वाहन यही से होकर गुजरते है निकाय चुनाव में किसी प्रकार की परेशानी न हो जिसको लेकर यह डायवर्जन की व्यवस्था की गई है, 

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

जहां घाटमपुर चौराहे से नौबस्ता चौराहे की ओर कोई भी भारी वाहन और मध्यम वाहन नहीं आएगा, यह वाहन घाटमपुर चौराहा से मूसानगर ,चौडगरा की ओर से निकलेंगे.

रमईपुर चौराहे से भारी और मध्यम वाहन नौबस्ता गल्ला मंडी की ओर नहीं आएगा यह वाहन पतारा रोड पर घाटमपुर की ओर से होकर जाएंगे.

मौरंग मंडी बिनगवां से भारी मध्यम व चार पहिया वाहन नवीन गल्ला मंडी नौबस्ता की ओर नहीं जाएंगे.

नौबस्ता चौराहा से घाटमपुर की और मध्यम भारी वाहन नहीं जाएंगे नौबस्ता चौराहा से घाटमपुर की और आने वाले भारी वाहन नौबस्ता चौराहा से बर्रा बाईपास होकर कानपुर देहात की ओर रामादेवी चौराहा से प्रयागराज लखनऊ की ओर जाएंगे

नौबस्ता बंबा चौराहा से कोई भी दो पहिया चार पहिया वाहन नवीन गल्ला मंडी की ओर नहीं जाएंगे यह वाहन बंबा चौराहा से बाय सर्विस रोड से समाधि पुलिया होकर निकलेंगे

नौबस्ता चौराहा से हमीरपुर रोड घाटमपुर की ओर से नौबस्ता चौराहा की ओर चलने वाले हल्के वाहनों को भी आवश्यकतानुसार रोक रोक कर निकाला जाएगा.बर्रा व कानपुर देहात की ओर से आने वाले भारी वाहन नौबस्ता से गल्ला मंडी की ओर नहीं जा सकेंगे

गायत्री नर्सिंग होम चौराहा कास्टिंग यार्ड से वाहन हमीरपुर रोड की ओर नहीं जा सकेंगे.

क्या कहा डीसीपी ट्रैफ़िक ने

डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र त्यागी ने बताया कि डायवर्जन का अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है फायर एंबुलेंस और जीवन रक्षक दवाओं वाहनों को छूट रहेगी. हर तरह से सभी को इन नियमो का पालन करना आवश्यक है नौबस्ता रुट पर ट्रैफिक ज्यादा है और भारी वाहनों का भी आवागमन है और यही पर नवीन गल्ला मंडी है जिसे देखते हुए ये रूट प्लान की व्यवस्था की गई है जिससे मतदान और मतगणना सकुशल ढंग से सम्पन्न की जा सके.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us