Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat Accident : कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर एक की मौत,5 घायल

Kanpur Dehat Accident : कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर एक की मौत,5 घायल
कानपुर देहात में सड़क दुर्घटना

कानपुर देहात में तेज रफ्तार कार और ऑटो में भीषण भिड़ंत हो गई इस भिड़ंत में ऑटो के परख्च्चे उड़ गए वहीं ऑटो में सवार आधा दर्जन सवारियों में चीख पुकार मच गई मौजूद राहगीरों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक अस्पताल भिजवाया जहां 1 की मौत हो गई जबकि 5 घायल है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली स्थित पुखरायां के पास भीषण सड़क हादसा
  • कार और ऑटो में टक्कर,ऑटो में सवार आधा दर्जन सवारियां घायल,1 की मौत
  • घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने यातायात कराया सामान्य

car and auto collision in Kanpur Dehat : कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली स्थित पुखरायां के पास रविवार को सवारी से भरी ऑटो को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए इस दौरान ऑटो में सवार सवारियों में चीत्कार मच गई, आनन फानन में राहगीरों ने एम्बुलेंस व पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की मदद से गम्भीर रूप से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 घायलों का इलाज किया जा रहा है.जिसमें 4 की स्थिति गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है. वही घटना के बाद कार सवार फरार हो गया.

 

ऑटो में मच गई चीख पुकार

जानकारी के मुताबिक रविवार को कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव के पास भीषण सड़क हादसे से हड़कम्प मच गया यह सड़क हादसा नेशनल हाइवे पर हुआ बताया जा रहा बरौर से सवारियां लेकर ऑटो भोगनीपुर की ओर आ रहा था , ऑटो भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव के पास पहुंचा ही था कि ऑटो में पीछे से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया वहीं ऑटो में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

आनन फानन में मौके पर स्थानीय लोगो ने पहुंचकर ऑटो से घायलों को बाहर निकालना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी ,हादसे की सूचना पर पहुंचे भोगनीपुर कोतवाल अजयपाल सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिये सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया है. जिसमें घायल अफजाल,  सैफ , संतोष, रामा ,छोटी ,रानी देवी का उपचार किया जा रहा है,वही चिकित्सकों के द्वारा छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया गया, वही हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों के द्वारा रानी देवी, रामा, छोटी, अफजाल को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

4 घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति छोटेलाल की मौत हो गई जिसकी सूचना परिजनों को दी गई जहां परिजनों में कोहराम मच गया,पुलिस ने छोटेलाल के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा पुलिस ने क्रेन से हाइवे पर पड़े ऑटो को हटवाया, और ट्रैफिक सामान्य करवाया भोगनीपुर कोतवाल अजयपाल सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है. मृतक छोटेलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाही की जायेगी.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us