Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Vivek Bindra News: लाखों लोगों को मोटिवेट करने वाले मशहूर युट्यूबर व बिजनेसमैन बुरे फंसे विवादों में ! क्या है संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा का विवाद?

Vivek Bindra News: लाखों लोगों को मोटिवेट करने वाले मशहूर युट्यूबर व बिजनेसमैन बुरे फंसे विवादों में ! क्या है संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा का विवाद?
मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी विवाद, फोटो साभार सोशल मीडिया

मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर और सक्सेसफुल बिजनेसमैन विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) और यूट्यूबर व मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी (Sandeep Maheshwari) के बीच हुआ विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक बार फिर से विवेक बिंद्रा नए विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. इस बार मामला काफी पेचीदा है, क्योंकि विवेक की पत्नी यानिका ने उन पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस पूरे मामले को लेकर नोएडा में उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया गया है.

विवेक बिंद्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

युट्यूबर विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) मोटिवेशनल स्पीकर हैं और बिजनेसमैन भी हैं. 6 दिसंबर के दिन यानिका नाम की युवती के साथ विवेक बिंद्रा ने शादी की थी, लेकिन शादी के आठ दिन बाद ही पति-पत्नी के बीच कुछ ऐसा विवाद हुआ कि 14 दिसंबर को विवेक पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर नोएडा सेक्टर 126 थाने में केस दर्ज करवाया गया है. बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा के मुताबिक विवेक बिंद्रा नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेजिडेंसी में बने एक आलीशान घर में रहते है, लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगे.

आखिरकार क्या हुआ था 7 दिसंबर की रात

7 दिसंबर की देर रात विवेक अपनी मां से किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे, इसके बाद उन्हें झगड़ा करता हुआ देख पत्नी यानिका ने अपना फर्ज निभाते हुए बीच बचाव शुरू कर दिया, लेकिन गुस्साये विवेक को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया इसके बाद उन्होंने पत्नी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया.

यही नहीं उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की. पत्नी के शरीर पर चोट के काफी गहरे निशान भी है फिलहाल अभी वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है यह भी सुनने में आया है कि यानिका को सुनने में काफी समस्या भी हो रही है.

क्या है संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच का विवाद

कुछ दिन पहले फेमस मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी (Sandeep Maheshwari) द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर एक 'BIG SCAM EXPOSED' के नाम से वीडियो अपलोड करते हुए दावा किया गया था कि दो लड़कों द्वारा एक बड़े युट्यूबर्स से कोर्स खरीदा गया था, लेकिन इस कोर्स का कोई भी फायदा नहीं हुआ बल्कि उन लड़कों ने इसके बदले मोटी रकम भी अदा की थी.

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

कहीं न कहीं इस पूरे मामले में व्यवसायी विवेक बिंद्रा का नाम सामने रहा था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिंद्रा द्वारा भी एक वीडियो बनाकर अपलोड किया गया जिसमें वह खुद को सही साबित करते हुए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे.

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

यूजर्स जानने में जुटे दोनों का विवाद

बिंद्रा का कहना था कि संदीप भाई यह तो क्लियर हो गया कि यह सब दिखाने का मतलब है मेरे ऊपर और मेरी कम्पनी पर कीचड़ उछालना. जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. खैर इस विवाद के बाद बिंद्रा घरेलू हिंसा में फंसते जा रहे हैं.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

गूगल पर भी यूजर्स इस वक्त संदीप माहेश्वरी ( Sandeep Maheshwari) और विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) के विवाद को सर्च कर रहे हैं. और जानने का प्रयास कर रहे है कि आख़िर इन दोनों में ऐसा क्या हुआ. फिलहाल यह विवाद तो बना ही है लेकिन अब बिंद्रा घरेलू हिंसा को लेकर सुर्खियों में हैं.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us