Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

पॉप सिंगर रिहाना कौन हैं,जिन्होंने किया है भारत के किसान आंदोलन पर ट्वीट

रिहाना फ़ाइल फ़ोटो, साभार-ट्वीटर

मंगलवार रात हॉलीवुड की नामचीन सिंगर रिहाना ने भारत के किसान आंदोलन पर एक ट्वीट किया है, जिसके बाद पूरे विश्व में किसान आंदोलन की चर्चा हो रही है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

डेस्क:रिहाना के एक ट्वीट से भारत में खलबली मच गई है।सड़क से लेकर सरकार तक उनके ही ट्वीट की चर्चा है।भारतीय समयानुसार मंगलवार रात उन्होंने भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर एक ट्वीट किया।उनके ट्वीट करने के बाद विश्व की कई औऱ नामचीन हस्तियों ने किसान आंदोलन पर ट्वीट किया।रिहाना इस ट्वीट के बाद सत्ता समर्थकों के निशाने पर आ गईं, उनके ट्वीट पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।वहीं दूसरी ओर किसान आंदोलन के समर्थक हॉलीवुड सिंगर के पक्ष में आ गए।विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गई।भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की तरफ़ से भी इस बारे में बयान जारी कर कहा गया कि किसान आंदोलन की आड़ में वैश्विक स्तर पर भारत को बदनाम करने की साज़िश रची जा रही है।rihanna

कौन हैं रिहाना..

रिहाना दुनियां के एक प्रसिद्ध पॉप सिंगर हैं।उनके नाम कई अवार्ड औऱ रिकार्ड दर्ज हैं।पॉप म्यूज़िक इंडस्ट्री में रिहाना की शुरुआत ही काफ़ी धमाकेदार रही।बचपन से मडोना, बॉब मारले और जैनेट जैक्सन जैसे सितारों को देखकर बड़ी हुईं रिहाना ने अपना पहला 'अलबम म्यूज़िक ऑफ़ द सन' और 'अ गर्ल लाइक मी' साल 2005 में रिकॉर्ड किए। Singer rihana

कैरिबियाई म्यूज़िक से प्रभावित ये दोनों अलबम बिलबॉर्ड 200 चार्ट के टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुए।

Read More: IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

लेकिन इसके बाद साल 2007 में 'गुड गर्ल गॉन बैड' अलबम के साथ रिहाना दुनिया भर में छा गईं।उनके सिंगल अंब्रेला की वजह से रिहाना को उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला।

Read More: महिला दिवस पर जानिए बेटियों का कानूनी अधिकार: पिता की संपत्ति में कितना होता है बेटी का हिस्सा, क्या कहता है कानून

अंब्रेला लगातार 11 हफ़्तों तक यूके सिंगल्स चार्ट पर पहले स्थान पर बना रहा। फिर 2009 में अपने सिंगल रशियन रौले की वजह से 2000 के दशक की 100 हॉट फीमेल आर्टिस्ट्स में उन्होंने दूसरे स्थान पर जगह बनाई।

Read More: महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, सावधान रहें किसान

मात्र 10 साल लंबे म्यूजिक करियर में रिहाना ने आठ ग्रैमी अवॉर्ड और 14 बिलबोर्ड म्युजिक अवॉर्ड्स जीते हैं।इसके साथ ही रिहाना के 14 गानों ने बिलबोर्ड हॉट 100 लिस्ट में सबसे तेज़ जगह बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

दुनिया भर में रिहाना ने 54 मिलियन अलबम और 210 मिलियन गाने बेचने का रिकॉर्ड बनाया है।अंतरराष्ट्रीय दौरों के मामले में भी रिहाना का जलवा कायम है।वह पहली ऐसी आर्टिस्ट हैं जिन्होंने लंदन के ओटू एरीना में 10 कंसर्ट किए हैं।

03 Feb 2021 By Shubham Mishra

पॉप सिंगर रिहाना कौन हैं,जिन्होंने किया है भारत के किसान आंदोलन पर ट्वीट

डेस्क:रिहाना के एक ट्वीट से भारत में खलबली मच गई है।सड़क से लेकर सरकार तक उनके ही ट्वीट की चर्चा है।भारतीय समयानुसार मंगलवार रात उन्होंने भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर एक ट्वीट किया।उनके ट्वीट करने के बाद विश्व की कई औऱ नामचीन हस्तियों ने किसान आंदोलन पर ट्वीट किया।रिहाना इस ट्वीट के बाद सत्ता समर्थकों के निशाने पर आ गईं, उनके ट्वीट पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।वहीं दूसरी ओर किसान आंदोलन के समर्थक हॉलीवुड सिंगर के पक्ष में आ गए।विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गई।भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की तरफ़ से भी इस बारे में बयान जारी कर कहा गया कि किसान आंदोलन की आड़ में वैश्विक स्तर पर भारत को बदनाम करने की साज़िश रची जा रही है।rihanna

कौन हैं रिहाना..

रिहाना दुनियां के एक प्रसिद्ध पॉप सिंगर हैं।उनके नाम कई अवार्ड औऱ रिकार्ड दर्ज हैं।पॉप म्यूज़िक इंडस्ट्री में रिहाना की शुरुआत ही काफ़ी धमाकेदार रही।बचपन से मडोना, बॉब मारले और जैनेट जैक्सन जैसे सितारों को देखकर बड़ी हुईं रिहाना ने अपना पहला 'अलबम म्यूज़िक ऑफ़ द सन' और 'अ गर्ल लाइक मी' साल 2005 में रिकॉर्ड किए। Singer rihana

कैरिबियाई म्यूज़िक से प्रभावित ये दोनों अलबम बिलबॉर्ड 200 चार्ट के टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुए।

लेकिन इसके बाद साल 2007 में 'गुड गर्ल गॉन बैड' अलबम के साथ रिहाना दुनिया भर में छा गईं।उनके सिंगल अंब्रेला की वजह से रिहाना को उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला।

अंब्रेला लगातार 11 हफ़्तों तक यूके सिंगल्स चार्ट पर पहले स्थान पर बना रहा। फिर 2009 में अपने सिंगल रशियन रौले की वजह से 2000 के दशक की 100 हॉट फीमेल आर्टिस्ट्स में उन्होंने दूसरे स्थान पर जगह बनाई।

मात्र 10 साल लंबे म्यूजिक करियर में रिहाना ने आठ ग्रैमी अवॉर्ड और 14 बिलबोर्ड म्युजिक अवॉर्ड्स जीते हैं।इसके साथ ही रिहाना के 14 गानों ने बिलबोर्ड हॉट 100 लिस्ट में सबसे तेज़ जगह बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

दुनिया भर में रिहाना ने 54 मिलियन अलबम और 210 मिलियन गाने बेचने का रिकॉर्ड बनाया है।अंतरराष्ट्रीय दौरों के मामले में भी रिहाना का जलवा कायम है।वह पहली ऐसी आर्टिस्ट हैं जिन्होंने लंदन के ओटू एरीना में 10 कंसर्ट किए हैं।

Tags:

Latest News

Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सतर्कता और सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत दे रहा है. कुछ जातकों को...
Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे

Follow Us