
Who Is Ishita Kishore: यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर की कहानी जिसने कठिन परिस्थितियों में भी साहस नहीं छोड़ा
UPSC टॉपर इशिता किशोर ने साल 2022 के परिणाम में AIR 1 रैंक अर्जित किया है. रिज़ल्ट आने के बाद उनके घर परिवार में लोग खुशी से झूम उठे. पढ़ाई से लेकर खेल में ऑलराउंडर रहीं इशिता ने बड़े कठिन परिश्रम के बाद ये मुकाम अर्जित किया है
हाईलाइट्स
- यूपीएससी की टॉपर बनी ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर
- यूपीएससी के तीसरे प्रयास में अर्जित की सफलता,पहले दो प्रयासों में नहीं निकला था प्रीलिम्स
- पिता की देश प्रेम की भावना ने उत्पन्न की यूपीएससी जाना,पिता एयरफोर्स में हैं
Who Is Ishita Kishore UPSC Topper 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को यूपीएससी सीएससी 2022 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है और इस रिजल्ट में ग्रेटर नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने AIR 1 रैंक अर्जित की है. इशिता का यह तीसरा प्रयास था. दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन करने वाली इशिता बचपन से ही पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेल में भी आगे रहीं. उन्होंने यूपीएससी में टॉप करके अपने परिवार के साथ अपने कॉलेज का नाम रोशन किया है. वहीं इशिता किशोर की सफलता के बाद गूगल पर कोई उन्हें ब्राह्मण कह के बधाई दे रहा है तो कोई उन्हें यादव और कुशवाहा बता रहा है कुछ लोग दलित की बेटी तो कुछ कायस्थ बता रहे हैं यह पहला मौका हैं जब देश में जाति धर्म देख कर बधाई दे रहे हैं

यूपी के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida News) की रहने वाली इशिता ने 12वीं की पढ़ाई बाल भारती से 2014 में पूरी की उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन 2017 में किया. इशिता ने अर्न्स्ट एंड यंग के साथ रिस्क एडवाइजरी में काम किया जिससे उनका यूपीएससी का सपना पूरा हो सके.




