Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Vidisha News: शादी में डांस कर रही थी युवती ! अचानक हुआ कुछ ऐसा हो गई मौत

Vidisha News: शादी में डांस कर रही थी युवती ! अचानक हुआ कुछ ऐसा हो गई मौत
मध्य प्रदेश के विदिशा में डांस करते हुए 23 वर्षीय परिणिता जैन की हार्ट अटैक से मौत: Image Credit News Tak

Madhya Pradesh News

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) में शादी समारोह में डांस करते समय इंदौर (Indore) की 23 वर्षीय परिणीता जैन (Parnita Jain) की अचानक हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

Vidisha News In Hindi: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बीते शनिवार एक शादी समारोह के दौरान खुशियों भरा माहौल मातम में बदल गया. इंदौर से शादी में शामिल होने आई युवती परिणीता जैन (23) स्टेज पर डांस कर रही थीं, लेकिन कुछ ही पलों में जो हुआ, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया. 

डांस करते हुए अचानक गिरी और नहीं उठी

विदिशा (Vidisha) की ये घटना मगधम रिसॉर्ट में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई. बताया जा रहा है कि इंदौर (Indore) की रहने वाली परिणीता जैन (Parnita Jain) अपने कजिन की शादी में शामिल होने आई थीं, बेहद खुशी से डांस कर रही थीं.

तीन मिनट तक जबरदस्त डांस करने के बाद अचानक वह स्टेज पर गिर पड़ीं. शुरुआत में लोगों को लगा कि यह डांस का हिस्सा है, लेकिन जब वह नहीं उठीं, तो वहां हड़कंप मच गया. 

डॉक्टरों ने कहा हार्ट अटैक से मौत 

परिजन और अन्य मेहमान तुरंत परिणीता को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, परिणीता की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई.परिजनों का कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ थीं और उन्हें किसी तरह की गंभीर बीमारी नहीं थी. 

Read More: केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला

डांस फ्लोर पर हार्ट अटैक के बढ़ते मामले

यह पहली बार नहीं है जब किसी की डांस करते समय हार्ट अटैक से मौत हुई हो. देशभर में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां लोग अचानक दिल का दौरा पड़ने से अपनी जान गंवा बैठे हैं.

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक उत्साह, तनाव या छुपी हुई हृदय संबंधी समस्याएं इस तरह की घटनाओं का कारण बन सकती हैं.

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

10 Feb 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Vidisha News: शादी में डांस कर रही थी युवती ! अचानक हुआ कुछ ऐसा हो गई मौत

Madhya Pradesh News

Vidisha News In Hindi: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बीते शनिवार एक शादी समारोह के दौरान खुशियों भरा माहौल मातम में बदल गया. इंदौर से शादी में शामिल होने आई युवती परिणीता जैन (23) स्टेज पर डांस कर रही थीं, लेकिन कुछ ही पलों में जो हुआ, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया. 

डांस करते हुए अचानक गिरी और नहीं उठी

विदिशा (Vidisha) की ये घटना मगधम रिसॉर्ट में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई. बताया जा रहा है कि इंदौर (Indore) की रहने वाली परिणीता जैन (Parnita Jain) अपने कजिन की शादी में शामिल होने आई थीं, बेहद खुशी से डांस कर रही थीं.

तीन मिनट तक जबरदस्त डांस करने के बाद अचानक वह स्टेज पर गिर पड़ीं. शुरुआत में लोगों को लगा कि यह डांस का हिस्सा है, लेकिन जब वह नहीं उठीं, तो वहां हड़कंप मच गया. 

डॉक्टरों ने कहा हार्ट अटैक से मौत 

परिजन और अन्य मेहमान तुरंत परिणीता को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, परिणीता की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई.परिजनों का कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ थीं और उन्हें किसी तरह की गंभीर बीमारी नहीं थी. 

डांस फ्लोर पर हार्ट अटैक के बढ़ते मामले

यह पहली बार नहीं है जब किसी की डांस करते समय हार्ट अटैक से मौत हुई हो. देशभर में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां लोग अचानक दिल का दौरा पड़ने से अपनी जान गंवा बैठे हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक उत्साह, तनाव या छुपी हुई हृदय संबंधी समस्याएं इस तरह की घटनाओं का कारण बन सकती हैं.

Latest News

आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
09 अगस्त 2026, रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है. कुछ जातकों को नौकरी, कारोबार...
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई
Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख
आज का राशिफल 05 अगस्त 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, तुला और मकर राशि के लोग रहें सतर्क

Follow Us