Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:अयोध्या फ़ैसला-डीएम ने रद्द की अधिकारियों की छुट्टी..सुरक्षा के तगड़े इंतजाम..शहर से लेकर गांव तक प्रशासन की रडार में.!

ayodhya vardickt fatehpur फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद के फैसले की घड़ी जैसे जैसे नजदीक आ रही है, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और भी पुख्ता कर ली है.. गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।आज फतेहपुर जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों की पूर्व में मंजूर हुई छुट्टियों को भी निरस्त कर दिया है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:अयोध्या के राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ़ से आने वाला फैसला 17 नवम्बर के पहले किसी भी दिन आ सकता है।इसको लेकर पूरे प्रदेश में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।सभी जनपदों में लगातार अधिकारी पीस कमेटियों की बैठकें कर रहे हैं।फैसले के पहले और बाद में किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे इसको लेकर जिला प्रशासन संजीदा है।

ये भी पढ़े-यूपी:अयोध्या पर फैसले को लेकर ड्रोन कैमरों से की जा रही निगरानी..!

खासकर सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नज़र है।फेसबुक व्हाट्सएप ग्रुपों पर आने वाले मैसेजों को मॉनिटर किया जा रहा है।जिला प्रशासन की तरफ़ से सख़्त हिदायत है कि कोई भी व्यक्ति यदि भड़काऊ मैसेज या पोस्ट लिखता या शेयर करता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।प्रशासन की ओर से शहर से लेकर कस्बों और गाँव तक ख़ुफ़िया निगरानी की जा रही है।इस दौरान जो भी व्यक्ति गड़बड़ी फैलाता हुआ नज़र आएगा उसके खिलाफ प्रशासन सख़्त रैवया अपनाएगा।

डीएम ने रद्द की छुट्टियां..

Read More: कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

जिलाधिकारी संजीव कुमार ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।डीएम की तरफ़ जारी की गई प्रेस नोट के अनुसार दिनाँक 09,10,11 और 12 नवम्बर या उसके पश्चात के समस्त जो भी पूर्व में अवकाश स्वीकृत किए गए हैं उनको तत्काल प्रभाव से रदद कर गया है।साथ ही जो भी अधिकारी दिनाँक 08.11.2019 को हुई मीटिंग में गए है,मीटिंग में प्रतिभाग के उपरांत जनपद मुख्यालय में उपस्थित होकर तुरंत सूचित करेंगे।इसके अलावा जिन अधिकारियों की डियूटी शांति व्यवस्था में लगाई गई है, वह दिनाँक 09.11.2019 से अपने-अपने डियूटी स्थल पर तैनात रह कर शांति व्यवस्था कायम रखेंगे।डीएम ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय से बाहर नही जा पाएंगे।

Read More: केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला

08 Nov 2019 By Shubham Mishra

फतेहपुर:अयोध्या फ़ैसला-डीएम ने रद्द की अधिकारियों की छुट्टी..सुरक्षा के तगड़े इंतजाम..शहर से लेकर गांव तक प्रशासन की रडार में.!

फतेहपुर:अयोध्या के राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ़ से आने वाला फैसला 17 नवम्बर के पहले किसी भी दिन आ सकता है।इसको लेकर पूरे प्रदेश में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।सभी जनपदों में लगातार अधिकारी पीस कमेटियों की बैठकें कर रहे हैं।फैसले के पहले और बाद में किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे इसको लेकर जिला प्रशासन संजीदा है।

ये भी पढ़े-यूपी:अयोध्या पर फैसले को लेकर ड्रोन कैमरों से की जा रही निगरानी..!

खासकर सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नज़र है।फेसबुक व्हाट्सएप ग्रुपों पर आने वाले मैसेजों को मॉनिटर किया जा रहा है।जिला प्रशासन की तरफ़ से सख़्त हिदायत है कि कोई भी व्यक्ति यदि भड़काऊ मैसेज या पोस्ट लिखता या शेयर करता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।प्रशासन की ओर से शहर से लेकर कस्बों और गाँव तक ख़ुफ़िया निगरानी की जा रही है।इस दौरान जो भी व्यक्ति गड़बड़ी फैलाता हुआ नज़र आएगा उसके खिलाफ प्रशासन सख़्त रैवया अपनाएगा।

डीएम ने रद्द की छुट्टियां..

जिलाधिकारी संजीव कुमार ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।डीएम की तरफ़ जारी की गई प्रेस नोट के अनुसार दिनाँक 09,10,11 और 12 नवम्बर या उसके पश्चात के समस्त जो भी पूर्व में अवकाश स्वीकृत किए गए हैं उनको तत्काल प्रभाव से रदद कर गया है।साथ ही जो भी अधिकारी दिनाँक 08.11.2019 को हुई मीटिंग में गए है,मीटिंग में प्रतिभाग के उपरांत जनपद मुख्यालय में उपस्थित होकर तुरंत सूचित करेंगे।इसके अलावा जिन अधिकारियों की डियूटी शांति व्यवस्था में लगाई गई है, वह दिनाँक 09.11.2019 से अपने-अपने डियूटी स्थल पर तैनात रह कर शांति व्यवस्था कायम रखेंगे।डीएम ने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय से बाहर नही जा पाएंगे।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us