Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Tips of UPSC Study: यूपीएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपनाएं ये STUDY टिप्स, मिलेगी ऐसे मदद

Tips of UPSC Study: यूपीएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपनाएं ये STUDY टिप्स, मिलेगी ऐसे मदद
Upsc स्टडी के ये तरीके अपनाएं : फोटो साभार सोसल मीडिया

UPSC Study Tips: यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग एक ऐसी परीक्षा है, जो देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है. जिसे क्वालीफाई करने के लिए न जाने कितने छात्र छात्राएं अपने जीवन के कई साल गुजार देते हैं, तो वहीं कुछ उम्मीदवार ऐसे भी होते है जो सफल न होने पर आहत होकर आगे बढ़ने की आस छोड़कर अपना रास्ता ही बदल लेते है. ऐसे में आज का यह टॉपिक उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं आज के इस लेख के जरिए हम कुछ टिप्स साझा करेंगे. जो आप सभी के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है.


हाईलाइट्स

  • Upsc परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इन टिप्स के जरिये होगी पढ़ाई में आसानी
  • दिनचर्या को रखें दुरुस्त, पढ़ाई के लिए रूटीन सेट करें
  • हर अभ्यर्थी का सपना होता है यूपीएससी क्लियर करने का, लिख-लिख कर बोल-बोल कर याद जल्दी होता है

Preparing for UPSC exam should adopt these study tips : वर्तमान समय में देश का हर युवा इस परीक्षा को पास कर सिविल सर्विसेज में जाने की चाह रखता है. जिसके लिए हर साल देश भर से लाखों उम्मीदवार इसकी तैयारी करते हैं, लेकिन सबकी किस्मत एक जैसी नहीं होती है इन लाखों परीक्षार्थियों में चंद उम्मीदवार ही सफल हो पाते हैं, ऐसे में इस परीक्षा को पास करने के लिए हमारे द्वारा बताए गए सुझावों को और अपनी पढ़ाई की दिनचर्या को सही से अपनाकर इस जटिल परीक्षा को ठीक तरह से पास किया जा सकता है.

कोई भी टॉपिक को लिखकर याद करें तो आसानी होगी

यूपीएससी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार सर्वप्रथम अपना मन शांत और एकाग्र करें उसके बाद ही स्टडी करें. परीक्षा की तैयारी जल्द से जल्द शुरू कर दें, ताकि परीक्षा करीब आने पर पाठ्यक्रम को याद करने का दबाव न रहे. यदि कोई टॉपिक याद नहीं हो रहा हो तो हो सके तो लिख-लिख कर पढ़े और याद करें,साथ ही खुद पढ़ने के साथ ही अपने आसपास से जानकारियां भी जुटाए.

टॉपिक को कुछ भागों में बांटकर भी याद किया जा सकता है

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

इस परीक्षा का पाठ्यक्रम बहुत ही विस्तृत रूप में होता है, इसलिए आवश्यकता है कि इसके हर एक टॉपिक को बड़ी बारीकी से समझे और याद करें हो सकता है, एक टॉपिक को याद करने में कई दिनों का समय भी लग सकता है, ऐसे में है उस टॉपिक को याद रखने के लिए उसे छोटे-छोटे भागों में बांटा भी जा सकता है ऐसा करने से टॉपिक बहुत ही जल्दी याद हो जाता है.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

रिवीजन पर दें ध्यान और पुराने प्रश्नपत्र हल करें

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

जिस तरह से बार-बार कोई गीत गुनगुनाने से हमें वह आसानी से याद हो जाता है, ठीक उसी तरह से यदि किसी टॉपिक को बार-बार रिवीजन किया जाए तो वह भी बड़े आसानी से याद हो जाएगा. वर्तमान समय में किसी भी टॉपिक की खोज के लिए इंटरनेट एक बड़ा माध्यम है, ऐसे में रिवीजन करने के लिए इसकी भी सहायता ली जा सकती है, जैसे कि यदि कोई टॉपिक शुरू करने से पहले यदि उसे इंटरनेट पर खोजा जाए तो उससे जुड़ी तमाम जानकारियां भी साझा की जा सकती हैं.

बोल-बोल कर लिखने से जल्दी याद होता है

हो सके तो मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्न पत्रों को बार-बार हल करें क्योंकि किसी विषय को लिखकर याद करने में काफी आसानी होती है, बोल बोल कर लिखने से और टॉपिक जल्दी याद रहने के साथ-साथ राइटिंग स्पीड भी काफी तेजी से बढ़ती है. ऐसा करने से आपको बहुत जल्दी कोई भी टॉपिक को याद करने में मदद मिलेगी.

मस्तिष्क को भी दें रेस्ट टाइमटेबल शेडयूल बनाएं

किसी भी टॉपिक को याद करने के लिए ग्रुप स्टडी भी काफी कारगर होती है, तो ऐसे में उम्मीदवार अपने सहपाठियों और मित्रों के साथ ग्रुप स्टडी भी कर सकते हैं इसके माध्यम से टॉपिक बहुत ही जल्द याद रहता है. स्टडी के साथ-साथ मानसिक संतुलन भी बनाये रखना एक बड़ी चुनौती है, इसलिए समय-समय पर अपने मस्तिष्क को भी आराम देने की आवश्यकता है. यूपीएससी की तैयारी के दौरान उम्मीदवार को सोने से लेकर उठने तक का टाइम टेबल बनाकर रखना चाहिए.

यदि आप एक UPSC उम्मीदवार है, तो हमारे द्वारा बताए गए टिप्स को जरूर अपनाए साथ ही ज्यादा अच्छे नम्बरो से पास होने की होड़ में खुद के साथ कोई लापरवाही भी ना करें समय समय पर नींद अवश्य लें, ताकि पढ़ाई करने में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us