Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बजट 2019:इनकम टैक्स रिटर्न भरना हुआ अब आसान..क्या रही बजट की मुख्य बातें..?जान लें!

बजट 2019:इनकम टैक्स रिटर्न भरना हुआ अब आसान..क्या रही बजट की मुख्य बातें..?जान लें!
बजट पेश करने जाती निर्मला सीतारमण

शुक्रवार को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2 का पहला का बजट पेश किया है क्या रही इस बजट की मुख्य बातें..जाने युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

डेस्क-आने वाले दिनों में इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरने के लिए पर्मानेंट अकाउंट नंबर (पैन) की जरूरत संभवतः नहीं पड़ेगी। यह काम आधार संख्या के जरिए भी कराया जा सकेगा। यही नहीं, आधार संख्या को पैन की जगह और कामों के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकेगा। ये बातें शुक्रवार (पांच जुलाई, 2019) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पहले बजट भाषण के दौरान कहीं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि  “120 करोड़ से अधिक भारतीयों के पास अब आधार कार्ड्स हैं। ऐसे में करदाताओं को आसानी हो, इसलिए मैं प्रस्ताव रखती हूं कि पैन कार्ड और आधार कार्ड को इंटरचेंजेबल बनाया जाए और जिनके पास पैन कार्ड नहीं है, उन्हें आसानी से केवल आधार कार्ड नंबर के जरिए आईटीआर फाइल करने का मौका दिया जाए। जहां भी उन लोगों को पैन की जरूरत पड़े, वे उसकी जगह पर आधार इस्तेमाल कर सकें।”

बजट की मुख्य बातें..

शुक्रवार को मोदी सरकार 2 का पहला बजट पेश करने के लिए जैसे ही वित्त मंत्रालय के बाहर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण निकली तो उनके हाँथ में एक लाल रंग के पकड़े में बंधी हुई फाइलें थीं।सम्भवतः यह पहला मौका था जब देश के किसी वित्त मंत्री ने बजट को अटैची के अलावा लाल कपड़े में बंधी हुई फाइलों की शक्ल में लिया हो।इस बजट को निर्मला सीतारमण ने बही खाता कहा।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

राजनीति:बीजेपी के यह सांसद होंगे लोकसभा के नए स्पीकर..मोदी ने एक बार फ़िर सबको चौंकाया!

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

इस बजट के बाद जो मुख्य चीजें निकल कर सामने आई हैं वह कुछ इस प्रकार हैं..अमीरों पर टैक्स बढ़ा है। पेट्रोल-डीजल एक रुपए महंगा हुआ। सोने व अन्य बेशकीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी भी बढ़ी। बैंकों का विलय, अब सिर्फ आठ ही सरकारी बैंक। 4 साल में 4 लाख करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य।

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us