Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

साध्वी के बयान पर जारी है हंगामा.. बीजेपी ने की बड़ी कार्यवाही..!

साध्वी के बयान पर जारी है हंगामा.. बीजेपी ने की बड़ी कार्यवाही..!
फ़ाइल फ़ोटो नरेंद्र मोदी

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर सदन पर भारी हंगामा जारी है।हालांकि अब भाजपा ने साध्वी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

नई दिल्ली:अब ऐसा लगता है कि बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बुरे दिनों की शुरुआत हो चुकी है।महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने वाली महिला सांसद साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ भाजपा सरकार ने कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़े-राजनीति:जब आमने सामने आए अजित पवार और सुप्रिया सुले..भाई ने बहन को गले लगा दूर किए गिले-शिकवे..!

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से निकाल दिया है। इसके साथ ही सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी साध्वी प्रज्ञा को नहीं आने का फरमान सुनाया गया है।

सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति बड़ी कार्यवाही करेगी।उन्हें पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है। बीजेपी के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि संसद में कल का उनका बयान निंदनीय है। बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

गौरतलब है कि कल जब लोकसभा में एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर चर्चा के दौरान डीएमके सांसद ए. राजा गोडसे के एक बयान का हवाला दे रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा तो साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें टोक दिया। साध्वी ने कहा, 'आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते।' हालांकि, प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया।बस फिर क्या था साध्वी के इसी बयान के बाद लोकसभा में जमकर हंगामा हो गया।राहुल, प्रियंका सहित सभी लोगों ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान की घोर निंदा की।

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us