Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Northern Coalfields Vacancy: नार्दन कोलफील्ड्स में अप्रेंटिस पदों पर यूपी और एमपी में बम्पर भर्तियां, 5 अक्टूबर से कर सकते हैं आवेदन

Northern Coalfields Vacancy: नार्दन कोलफील्ड्स में अप्रेंटिस पदों पर यूपी और एमपी में बम्पर भर्तियां, 5 अक्टूबर से कर सकते हैं आवेदन
एनसीएल पोस्ट, फोटो साभार सोशल मीडिया

Northern Coalfields Bharti: नार्दन कोलफील्ड्स में 1,140 अप्रेंटिस पदों पर भर्तियां करने जा रही है. इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. इच्छुक उम्मीदवार 5 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं, यह भर्तियां उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में होंगी. चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा.


हाईलाइट्स

  • नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती
  • 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन
  • यूपी और एमपी में होगी भर्ती , मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई जरुरी

Recruitment for apprentice posts in Ncl : नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस पद के लिए रिक्तियां भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जान लीजिए किस तरह से उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, और आवेदन की आखिरी तारीख क्या है. यही नहीं और इसके चयन की प्रक्रिया क्या है यह सभी जान लीजिये.

 

नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड ने 1,140 अप्रेंटिस पदों पर रिक्तियां भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, उम्मीदवार 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकेंगे. यह भर्ती यूपी और एमपी के अलग-अलग क्षेत्रों में होनी है. 

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

इन पदों पर जो ट्रेड्स निर्धारित किये गए हैं वे इस प्रकार हैं

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

इस भर्ती अभियान के तहत इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 13 पद, इलेक्ट्रीशियन के 370 पद और फिटर के 543 पद, वेल्डर के 155 , मोटर मैकेनिक के 47  और ऑटो इलेक्ट्रीशियन के 12 पदों पर आवेंदन किया जा सकेगा. इसके साथ ही कुल 490 पद सामान्य वर्ग के लिए,अनुसूचित जाति के लिए 189 पद, अनुसूचित जनजाति  के लिए 125 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 108 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 228 पद आरक्षित हैं.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

आईटीआई डिप्लोमा होना आवश्यक

इन पदों पर मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास और संंबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है वे ही आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 26 साल है, आयु की गणना 31 अगस्त, 2023 के अनुसार की जाएगी. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल और ओबोसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी. दिव्यांग उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार 10 से 15 साल की छूट मिलेगी.

मेरिट सूची के आधार पर चयन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा, मेरिट सूची आईटीआई और 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी. ट्रेनिंग की अवधि 1 साल है, प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा.

अधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन करें, होम पेज पर उपलब्ध करियर सेक्शन पर जाकर भर्ती अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.

यहां आवेदन फॉर्म खोलें, सभी जरूरी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज कर फॉर्म सब्मिट करें. आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, 10वीं की अंकसूची, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन फोटो अपलोड करना अनिवार्य है. सावधानी के साथ फॉर्म भरें, क्योंकि सुधार का मौका दोबारा नहीं मिलेगा.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us