Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

किन किसानों को मिलेगा पीएम सम्मान योजना के तहत 6000 रुपए का लाभ-ऐसे देखें नाम।

किन किसानों को मिलेगा पीएम सम्मान योजना के तहत 6000 रुपए का लाभ-ऐसे देखें नाम।

मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान योजना के लिए एक बेबसाइट लांच कर दी है जिसके तहत आप घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकेंगे कि किन किसानों को इस योजना के तहत लाभ मिला है..जाने पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

लोकसभा चुनाव के पहले पेश हुए अंतरिम बजट में मोदी सरकार ने किसानों के लिए प्रति वर्ष 6000 रुपए उनके खाते में भेजने की घोषणा की है।इस योजना के तहत किन किसानों को इसका लाभ मिलेगा इसको जानने के लिए हर व्यक्ति उत्सुक है। इसके लिए शुक्रवार को मोदी सरकार ने एक वेबसाइट लांच कर दी है जिसके तहत आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं कि किन किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

ऐसे देखें अपना नाम...

मोदी सरकार ने एक वेबसाइट लांच की है जो ये रही http://www.pmkisan.nic.in है जिसे आप अपने लैपटॉप, मोबाइल या कंप्यूटर में खोल सकते हैं। इस वेबसाइट पर पीएम किसाना सम्मान योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

इसके साथ ही सरकार ने संबंधित राज्यों को इस वेबसाइट अपने किसानों के नाम डालने के लिए भी कहा है और इसकी अंतिम तारीख 25 फरवरी 2019 है यानि 25 फरवरी 2019 के बाद आप इस वेबसाइट पर अपना नाम देख सकते हैं।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

आपको बता दे कि इस योजना के तहत सरकार किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपए देगी जो तीन किस्तों में किसानों के खातों में पहुंचेगी अर्थात 2000 रुपए एक क़िस्त में किसानों को मिलेंगे।इस योजना के तहत सरकार ने दावा किया है कि क़रीब 12 करोड़ किसान लाभ पाएंगे।

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us