Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Madurai Train Fire Today: मदुरै यार्ड पर ट्रेन हादसा ! लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी रेल, प्राइवेट पार्टी कोच में लग गयी भीषण आग-9 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

Madurai Train Fire Today: मदुरै यार्ड पर ट्रेन हादसा ! लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी रेल, प्राइवेट पार्टी कोच में लग गयी भीषण आग-9 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे
मदुरै यार्ड पर खड़े प्राइवेट पार्टी कोच में आग, फोटो साभार सोशल मीडिया

लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन संख्या 16730 (मदुरै-पुनालूर एक्सप्रेस) के प्राइवेट पार्टी कोच में तड़के सुबह मदुरै यार्ड पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया.इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 20 घायल हैं.जिनका इलाज कराया जा रहा है.रेलवे के अधिकारियों ने हादसे की जानकारी ली.मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का एलान किया है.जिस प्राइवेट कोच में आग लगी उसमें यूपी के यात्री सवार थे.


हाईलाइट्स

  • लखनऊ से रामेश्वरम जाने वाली ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में लगी आग से हड़कम्प
  • प्राइवेट कोच मेट्रो यार्ड पर खड़ा हुआ था,अंदर सिलिंडर जलाकर चाय बनाने के बाद लगी आग
  • 9 यात्रियों की मौत,20 से ज्यादा झुलसे,रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने का किया एलान

Madurai Train Fire News Today In Hindi: लखनऊ से रामेश्वरम के लिए ट्रेन चार धाम की तीर्थ यात्रा करा रही थी.इस ट्रेन में एक प्राइवेट पार्टी कोच लगा हुआ था.यह कोच यूपी के तीर्थयात्रियों के नाम पर बुक था.अचानक मदुरै यार्ड पर खड़े कोच में तड़के लगभग 5 बजे ब्लास्ट हुआ और हर तरफ चीख पुकार मच गयी.

देखा तो पूरा कोच आग से धधक रहा था.आनन फानन में रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई,फॉयर ब्रिगेड की टीम ने आग पर तो काबू पाया.लेकिन कई यात्री बुरी तरह झुलस गए.इस हादसे में जनहानि भी हुई है.

लखनऊ से रामेश्वरम ट्रेन यात्रा वाले प्राइवेट पार्टी कोच में लगी आग

लखनऊ से 17 अगस्त को रामेश्वरम यात्रा के लिए रवाना हुई ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में मदुरै यार्ड में भीषण आग लग गई.इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 यात्री घायल हैं.आग की सूचना मिलते ही रेलवे बोर्ड के अधिकारी और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गए.आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका.रेलवे के अधिकारी आग लगने का कारणों की जानकारी जुटाने में जुट गए.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

मदुरै यार्ड पर खड़ा था प्राइवेट कोच

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

बताया जा रहा है कि 17 अगस्त को लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस में यह प्राइवेट कोच लगकर रामेश्वरम यात्रा के लिए रवाना हुआ था.यह कोच सीतापुर के ट्रेवल एंड टूर द्वारा आईआरसीटीसी कोच के लिए बुक कराया गया था.जिसमें यूपी के यात्री सवार थे.इस कोच को 28 अगस्त को वापस लौटना था.तबसे यह कोच मदुरै यार्ड पर खड़ा था.ऐसा बताया जा रहा कि किसी ने कोच के अंदर काफी-चाय बनाने के लिए छोटा सिलिंडर जलाया.और विस्फोट हो गया जिससे कोच में आग लग गई.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

कोच के अंदर अवैध रूप से सिलिंडर जलाकर बनाई जा रही थी चाय

आग लगते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई. और अपनी सुरक्षा के लिए यात्री कोच से उतरने लगे.आग का रूप और विकराल होने लगा.आनन फानन में फॉयर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया.रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक कुछ पैसेंजर कोच में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर घुस गए थे और गैस सिलेंडर को ही आग लगने का मुख्य वजह बताया जा रहा है.इस हादसे पर रेलवे ने मृतको के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है.मृतको में यूपी के तीर्थयात्री ज्यादा बताए जा रहे हैं.उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है.हर सम्भव मदद का आशवासन दिया है.मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही है.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us