Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kaushalveer Scheme For Agniveer: अग्निवीर जवानों को रिटायरमेन्ट की अब चिंता नहीं ! रिटायर के बाद कुशल होकर निखरेंगे, जानिए क्या है ये स्कीम?

Kaushalveer Scheme For Agniveer: अग्निवीर जवानों को रिटायरमेन्ट की अब चिंता नहीं ! रिटायर के बाद कुशल होकर निखरेंगे, जानिए क्या है ये स्कीम?
कौशलवीर योजना, फोटो साभार सोशल मीडिया

कौशलवीर योजना क्या है?

सेना के जवान और अग्निवीर जवानों (Agniveer Jawan) के लिए सेवानिवृत्त के बाद (After Retire) भी उन्हें कौशलवीर (Kaushalveer) बनाने की तैयारी सेना ने कर ली है. सीधी भाषा में कहें उन्हें कौशलवीर योजना के तहत प्रशिक्षण देकर रोजगार दिया जाएगा. सेना सूत्रों की माने तो जल्द ही कौशलवीर योजना (Kaushalveer Scheme) शुरू की जाएगी. सेना के जवान व अग्निवीर जवानों को 500 प्रकार के रोजगार के लिए योग्य बनाने के लिए यह पहल सेना करने जा रही है.

सेना की इस योजना से रिटायर के बाद भी लाभ

सेना के जवानों और अग्निवीर जवानों (Agniveer Soldier) को अब रिटायर (Retire) होने के बाद भी नौकरी के लिए कहीं नहीं भटकना पड़ेगा. सेना की इस योजना के द्वारा जवानों को प्रशिक्षण (Training) देकर रोजगार (Job) से लैस कराया जाएगा. आख़िर क्या है यह योजना और किस तरह से जवानों को यह मदद देगी इस बारे में नीचे जानिए.

क्या है यह कौशलवीर स्कीम?

सेना के जवान देश की सुरक्षा में लगे रहते हैं. इसके साथ ही अन्य प्रकार के तकनीकी कार्य भी करते हैं. इन सब बिंदुओं को देखते हुए सूत्रों की माने तो सेना कौशलवीर योजना (Kaushalveer Scheme) शुरू करने जा रही है. इसमें जो जवान और अग्निवीर जवान (Agniveer Soldier) रिटायर होंगे उन्हें सेवानिवृत्त से पहले ही उनके हिसाब से अतिरिक्त ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए 500 प्रकार के कार्यो की पहचान करी गई है. जिससे उन्हें आगे रोजगार में मदद मिल सके. फिर रिटायर होते ही उन्हें रोजगार बाजार में उपलब्ध हो सके.

यह योजना एनसीएफ के अनुरूप करेगी कार्य

सेना सूत्रों की माने तो रिटायर होने वाले जवानों के लिए एक योजना की पहल करने जा रही है. जो इन जवानों को कुशल बनाएगा. सेना सूत्रों की माने तो यह योजना नई शिक्षा नीति और नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (Ncf) के अनुरूप कार्य करेगी. यही नहीं इसे कौशल विकास परिषद के द्वारा तैयार किया जा रहा है. इस योजना के जरिये सैनिकों व अग्निवीरो के कौशल (Skill) को पहचानकर उन्हें एनसीएफ से जोड़ा जाएगा. इसके लिए इन जवानों को आवश्यक प्रशिक्षण (Training) दिया जाएगा.

फिर राष्ट्रीय कौशल योग्यता स्तर पर 5.5 के मुताबिक सर्टिफिकेट (Certificate) जारी किए जाएंगे. जिससे सेना से रिटायर होने के बाद भी ये अन्य रोजगार के लिए सक्षम होंगे. इस योजना का लाभ सेना के जवानों और अग्निवीरो दोनों को होगा. लेकिन ज्यादा लाभ अग्निवीरो के लिए होगा क्योंकि अग्निवीर जवानों की उम्र अभी युवा है. फिर इस योजना को लेकर वह सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे.

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

500 प्रकार के रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण

सेना सूत्रों की माने तो जो कौशलवीर योजना (Kaushalveer Scheme) की रुपरेखा तैयार की जा रही है. इनमें से 500 प्रकार के कौशल (Skill) को चिन्हित किया गया है. मतलब इनमें से किसी एक कौशल से जवान को युक्त किया जाएगा. ट्रेनिंग के जरिये 500 प्रकार के कार्य शुरू किए जा सकते हैं. इसके लिए देश के अंदर 37 स्किल सेंटर काउंसिल से सम्बद्ध 100 ट्रेनिंग संस्थानों की सहायता ली जाएगी. इसके साथ ही इस योजना के लिए कौशल प्रमाण पत्र देने वाली 17 एजेंसियां और 40 एजेंसियां आकलन करेंगी.

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

रिटायर के बाद भी रोजगार के लिए नहीं भटकना होगा

अग्निवीर से सेवानिवृत्त (Agniveer Retirement) होने के बाद युवाओं को रोजगार के लिए दर- दर ना भटकना पडे़ इसके लिए कौशलवीर योजना को शुरु किया जायेगा. जिसके तहत सभी युवाओं को 500 किस्म के रोजगारपरक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिससे ताकि युवा अपनी पसंद के क्षेत्र का चयन कर प्रशिक्षण ले सकते हैं. इससे उन्हें रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही करियर की एक दिशा भी तय रहेगी.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us