
बड़ी ख़बर:पुलवामा में आतंकी हमले के चंद घण्टे बाद घाटी में आतंकियों ने फिर बरसाई गोलियां..!
On
कश्मीर के पुलवामा के निकट अवंतीपुरा में हुए साल के सबसे बड़े आतंकी हमले के कुछ घण्टो बाद ही दूसरा आतंकी हमला हुआ है.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
जम्मू कश्मीर: घाटी में हालात इस समय बद से बदतर बने हुए हैं, गुरुवार दोपहर हुए बड़े आतंकी हमले में से जहां पूरे देश मे गुस्सा भरा हुआ है वहीं दूसरी ओर आतंकियों के मंसूबे बढ़े हुए हैं।
एबीपी न्यूज़ में प्रकाशित खबर के अनुसार जम्मू कश्मीर में देर शाम एक और आतंकी हमला हुआ है।शोपियां के कीगाम पुलिस स्टेशन में आतंकियों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी,इसके जवाब में सुरक्षाबलों के भी जवानों ने जवाबी हमला बोलते हुए आतंकियों को खदेड़ दिया।

आपको बतादें कि गुरुवार दोपहर पुलवामा के निकट सीआरपीएफ की बस में हुए आतंकी हमले से अब तक 42 जवानों शहीद हो चुके हैं।
Tags:
Related Posts
Latest News
18 Sep 2026 23:21:15
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
