Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World Environment Day 2021: इस साल कौन सा देश कर रहा है विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी औऱ क्या है ख़ास जानें सब कुछ

World Environment Day 2021: इस साल कौन सा देश कर रहा है विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी औऱ क्या है ख़ास जानें सब कुछ
World Environment Day 2021

हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।इस साल पर्यावरण दिवस पर क्या कुछ है ख़ास आइए जानतें हैं. World Environment Day 2021 World Environment Day 2021 theme

World Environment Day 2021: विश्व पर्यावरण दिवस पूरे विश्व में पाँच जून को हर साल मनाया जाता है।पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किए विश्व पर्यावरण दिवस को पुर्र विश्व में मनाया जाता है।इस साल इसकी मेजबानी भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान कर रहा है।संयुक्त राष्ट्र संघ की घोषणा पर विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरूआत साल 1974 में की गई थी जिसे हर साल नए थीम ( World Environment Day 2021 theme ) के साथ मनाया जाता है।

क्या है इस साल की थीम..

विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी इस साल पाकिस्तान कर रहा है।इस साल का थीम इकोसिस्टम रेस्टोरेशन यानी यानी कि पारिस्थितिकी तंत्र बहाली है। इकोसिस्‍टम रेस्‍टोरेशन के तहत पेड़ लगाकर या पर्यावरण की रक्षा कर प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करना और इकोसिस्‍टम पर बढ़ते दबाव को कम करना है।world environment day 2021 theme

वर्चुअल फिफ्थ यूएन एनवायरनमेंट असेंबली (यूएनईए-5) के कार्यक्रम में घोषणा करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार और जलवायु परिवर्तन मंत्री मलिक अमीन असलम ने दुनिया भर में पारिस्थितिक तंत्र के क्षरण को रोकने और इसकी पुर्नबहाली की आवश्यकताओं की बात कही थी।बता दें कि पाकिस्तान की सरकार ने अगले पांच वर्षो में 1000 करोड़ 'ट्री सुनामी पहल' के तहत देश में जंगलों के विस्तार और पुनस्‍थापन की योजना बनाई है।यही नहीं, इस कैम्पेन में पाकिस्‍तान मैन्ग्रोव और जंगलों को पुनस्‍थापित करने, स्कूल, कॉलेज, पार्क वगैरह सहित शहर के अन्य कई इलाकों में वृक्षारोपण की योजना पर काम कर रहा है।

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

विश्व पर्यावरण दिवस की आवश्यकता..

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

अगर आप भारत के किसी बड़े शहर में रहते हैं, तो आप जानते होंगे कि यहां रह रहे लोग हर साल बढ़ते तापमान और प्रदूषण के बीच किस तरह जी रहे हैं। ये हाल सिर्फ दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों का नहीं है बल्कि पूरी दुनिया का है। आज तेज़ी से बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवों के लिए बड़ा ख़तरा बन गया है। यही वजह है कि कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। साथ ही लोग भी सांस से जुड़े कई तरह के रोगों से लेकर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

यह सब सिर्फ पर्यावरण में बदलाव और उसको पहुंचते नुकसान की वजह से है। हम ख़ुद अपने पर्यावरण का ख़्याल नहीं रख रहे हैं, यही वजह है कि धीरे-धीरे हमारी ज़िंदगी मुश्किल होती जा रही है। और इसीलिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना ज़रूरी है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us