Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

G-20 Summit 2023: जानिए G-20 शिखर सम्मेलन में कौन-कौन से देश के विदेशी मेहमान करेंगे शिरकत ! अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ठहरेंगे आईटीसी मौर्य होटल में, बाकी देशों के इन होटल्स में रहेगा इंतज़ाम

G-20 Summit 2023: जानिए G-20 शिखर सम्मेलन में कौन-कौन से देश के विदेशी मेहमान करेंगे शिरकत ! अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ठहरेंगे आईटीसी मौर्य होटल में, बाकी देशों के इन होटल्स में रहेगा इंतज़ाम
जी 20 सम्मेलन में कल कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष करेंगे शिरकत, फोटो साभार सोशल मीडिया

G-20 सम्मेलन का मंच सज चुका है. यह सम्मेलन प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में 9 और 10 सितंबर को होना है. उससे एक दिन पहले यानी 8 सितंबर को नई दिल्ली में दुनिया के शक्तिशाली देशों के बड़े नेता पहुंचने वाले हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री ऋषि सुनक समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करेंगे.


हाईलाइट्स

  • कल से नई दिल्ली में शक्तिशाली देशों के विदेशी मेहमानों का आगमन शुरू
  • जी-20 के लिए नई दिल्ली तैयार, विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार दिल्ली
  • इन होटल्स में ठहरेंगे विदेशी मेहमान, कितने बजे पहुंचेंगे भारत

heads of state will participate in the G20 : भारत जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. नई दिल्ली पूरी तरह से विदेशी मेहमानों का वेलकम करने के लिए तैयार है. इस बीच आपको बताएंगे कि इस शिखर सम्मेलन में कौन-कौन से देश के राष्ट्राध्यक्ष व प्रतिनिधि कब और कितने बजे पहुंचेंगे. यह भी बताएंगे कि ये विदेशी मेहमान किस होटल्स में ठहरेंगे. फिलहाल शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष के आने से पहले नई दिल्ली में कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है . चारो ओर सख्त और कड़ा पहरा रहेगा.

दिल्ली को कड़े सुरक्षा के घेरे में लिया गया, कल शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष करेंगे शिरकत

G-20 सम्मेलन की समस्त तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. नई दिल्ली पूरी तरह से इस सम्मेलन के लिए तैयार है. साथ ही विदेशी मेहमानों का विशेष तरह से स्वागत करने के लिए तैयारी कर ली है. 19 शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं. नई दिल्ली को सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया है. इस सम्मेलन में अर्थव्यवस्था,पर्यावरण ,बुनियादी ढांचे समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. चप्पे-चप्पे पर कमांडोज, पैरामिलिट्री फोर्सेज व पुलिस बल मौजूद रहेगा. आसमान से बराबर निगरानी रहेगी.  50 हज़ार  पुलिस के जवान समेत 1.5 लाख सुरक्षाबलों की तैनाती रहेगी. 

इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचेंगे, भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में G-20 सम्मेलन

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

जी-20 सम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में होगा. इस शिखर सम्मेलन में अमेरिका के प्रेजिडेंट जो बाइडेन, ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक, कनाडा पीएम जस्टिन टूडो, फ्रांस के प्रेजिडेंट इमैनुअल मेंक्रो, जापान के पीएम फिमियो किशिदो, ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी अल्बनिज, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भी पहुंचेंगे. नाइजीरिया के राष्ट्रपति पहले ही भारत पहुंच चुके हैं. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के शामिल होने की संभावना है. दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और अर्जेंटीना के प्रेजिडेंट भी आ रहे हैं. उधर ब्राजील, बांग्लादेश व इटली के राष्ट्राध्यक्ष के आने की भी उम्मीद है. 

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

रूस और चीन के प्रेजिडेंट नहीं आएंगे उनकी जगह उनके प्रतिनिधि पहुंचेंगे

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

हालांकि रूस और चीन के राष्ट्रपति इस सम्मेलन का हिस्सा नहीं होंगे, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं आएंगे उनकी जगह विदेश मंत्री पहुंचेंगे. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी नहीं आएंगे, उनकी जगह चीन के पीएम ली कियांग सम्मेलन का हिस्सा होंगे.

देशों के राष्ट्राध्यक्ष कितने बजे पहुंचेंगे और किस होटल में ठहरेंगे

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन कल शाम 6 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेंगे, वे आईटीसी मौर्य होटल में ठहरेंगे. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कल दोपहर 8 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगे, वे होटल शांगरी ला में ठहरेंगे. कनाडा के पीएम जस्टिन टूडो कल शाम 7 बजे पहुंचेंगे, वे होटल द ललित में ठहरेंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मेंक्रो कल दोपहर 12.35 पर पहुंचेंगे, वे कलेरिजेस होटल में ठहरेंगे. जापान के पीएम फिमियो किशिदो कल दोपहर 2.15 पर पहुंचेंगे, वे द ललित होटल में ठहरेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज कल शाम 6.15 पर पहुंचेंगे, वे इम्पीरियल में ठहरेंगे. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति युन सुक योल ,गुरुग्राम के होटल ओबराय में ठहरेंगे. तुर्की के राष्ट्रपति ओबेरॉय होटल में ठहरेंगे. चीन के पीएम ली कियांग ताज पैलेस होटल में रुकेंगे. ब्राजील प्रतिनिधिमंडल ताज पैलेस में ठहरेगा. इंडोनेशिया के इम्पीरियल होटल में ठहरेंगे. ओमान के लोधी होटल, बंगलादेश के ग्रांड हयात होटल गुरुग्राम, इटली के हयात रीजेंसी में रुकेंगे और सऊदी अरब के लीला होटल गुरुग्राम में ठहरेंगे.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us