Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Arun Goyal Resigns: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अचानक चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा ! 2027 तक था कार्यकाल

Arun Goyal Resigns: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अचानक चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा ! 2027 तक था कार्यकाल
चुनाव आयुक्त, अरुण गोयल का इस्तीफा, image credit original source

Lok Sabha Chunav 2024

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से ठीक पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल (Arun Goyal) ने अपने पद से इस्तीफा (Resign) देकर देश में चल रहे राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है. यही नहीं अभी उनका कार्यकाल 2027 तक था और इससे पहले ही उन्होंने अपना त्यागपत्र सौंप दिया जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है. उनके इस्तीफा देने की वजह कहीं ना कहीं यह मानी जा रही है कि उनकी नियुक्ति को लेकर उठे विवाद जिसकी वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. फिलहाल आगामी चुनाव पर इसका कोई फर्क पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है.

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से पहले ही खलबली मच गई है. अब अचानक से ही चुनाव आयुक्त अरुण गोयल (Arun Goyal) ने अपना त्यागपत्र (Resign) दे दिया है. इसके बाद अब चुनाव की जिम्मेदारी फिलहाल अकेले ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के कंधों पर आ गई है और अभी चुनाव आयोग के दो पद खाली हैं माना जा रहा है कि जल्द ही इन दो पदों को भर दिया जाएगा. इससे पहले फरवरी में अनूप चंद्र पांडे के रिटायर होने के बाद से एक पद खाली था इससे पहले चुनाव आयोग द्वारा खाली पड़े पद पर भरने की प्रक्रिया चल रही थी.

5 दिसम्बर 2027 तक था कार्यकाल

अरुण गोयल का नाम मुख्य निर्वाचन आयुक्त में भी चल रहा था लेकिन उससे पहले ही उन्होंने अपना त्यागपत्र दे दिया गोयल का कार्यकाल अभी 5 दिसंबर 2027 तक था. आयोग, निर्वाचन आयोग में दो नए चुनाव आयुक्त के खाली पड़े पद भरने का निर्णय सरकार जल्द ले सकती है. बताया जा रहा है गोयल की नियुक्ति समय विवाद चल रहा था, जो मामला शीर्ष कोर्ट तक जा पहुंचा उसमें उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाया गया था. इसमें गोयल 18 नवम्बर 2022 को अपने इच्छा से ही रिटायरमेंट ले लिया था, लेकिन दूसरे ही दिन गोयल को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति दे दी गई थी.

कौन है अरुण गोयल?

अरुण गोयल 1985 बैच के पंजाब केडर के आईएएस अफसर है. नवंबर 2022 में चुनाव आयुक्त के पद पर आसीन हुए. उनका कार्यकाल अभी 2027 तक था और वह मुख्य निर्वाचन आयोग की रेस में चल रहे थे.

वे इससे पहले वे केंद्र सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव के पद पर थे. फिलहाल अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार अकेले है उनपर चुनाव की जिम्मेदारी है. उनका कार्यकाल 2025 तक है. इस पद की रेस में अरुण गोयल का नाम सबसे ऊपर था. फिलहाल सरकार पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द कर सकती है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us