Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लॉकडाउन:मजदूरों का मिक्सर मशीन में छिपकर जाना..सरकारों की निष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगाता है..!

लॉकडाउन:मजदूरों का मिक्सर मशीन में छिपकर जाना..सरकारों की निष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगाता है..!
वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट।

इंदौर में एक मिक्सर मशीन के अंदर बैठकर महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहे प्रवासी मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:कोरोना वायरस के चलते सरकार ने पूरे देश में एक साथ लॉकडाउन लगा दिया।जो कि बेहद ज़रूरी कदम था।लेकिन इस लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की जो दुर्गति हुई है उसकी कल्पना मात्र से रूह कांप जाती है!

ये भी पढ़े-lockdown:फतेहपुर में एक पिता को है दो महीने से..अपने बेटे के शव का इंतजार..!

जिन तरीकों से मजदूरों ने पलायन किया वो सरकारों की निष्ठा पर सवालिया निशान लगाता है।इस लॉकडाउन में हजारों की तादाद में मजदूरों ने सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा पैदल ही की है।सैकड़ो साइकिल या किसी तरह जुगाड़ के साधनों से ही अपने अपने घरों के लिए निकल पड़े।

सरकारें भले ही इन प्रवासी मजदूरों से जहां हैं वहीं रुकने की अपीले करती रहीं।लेकिन भोजन और रहने का उचित इंतजाम न होने से भूखों मरने से अच्छा है किसी तरह अपने घर पहुँचे की सोच ने मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर कर दिया।

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

ये भी पढ़े-lockdown:फतेहपुर से पिकअप में सब्जी लेकर मंडी जा रहे किसान सड़क हादसे का शिकार..एक की मौत,आठ घायल..!

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

शनिवार को इंदौर-उज्जैन सीमा के पंथपिपलाई बॉर्डर पर एक मिक्सर में 18 मज़दूर छिपकर महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहे थे।चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ा।lockdown mixer migrant worker

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

दरअसल चेकिंग में लगे पुलिसवालों ने एक मिक्सर मशीन को रोका, गाड़ी रोकते ही ड्राइवर घबरा गया।इस पर पुलिस को आशंका हुई।चालक से पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया।इसके बाद मिक्सर मशीन को चेक किया तो भीतर से कुछ आवाज आ रही थी।

ये भी पढ़े-up:लॉकडाउन में फिलहाल कोई ढील नहीं.सड़कों पर उतर प्रशासनिक अमले ने किया लोगों को आगाह..!

इसके बाद पुलिस ने मशीन का ढक्कन खुलवाया तो उसके भीतर मजदूर बैठे नजर आए।सभी को एक एक कर नीचे उतारा गया। मिक्सर मशीन में सवार होकर ये लोग महाराष्ट्र से लखनऊ तक जा रहे थे। पुलिस ने मामले की सूचना तत्काल प्रशासन को दी।जिसके बाद सभी मजदूरों को वहीं क्वारण्टाइन किया गया है।

यहाँ उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकारों द्वारा प्रवासी मजदूरों को वापस लाने का काम शुरू कर दिया गया है।इसके लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें व बसें चलाई जा रही हैं।

ये भी पढ़े-UP:बिरयानी बेचने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव..मचा हड़कम्प..लॉकडाउन में भी बेच रहा था..!

लेकिन सवाल इस बात का है कि इस लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की जो दुर्गति हुई है और अभी भी विकट परिस्थितियों से वो गुज़र रहे हैं।तो क्या लॉकडाउन लगाने से पहले केंद्र सरकार ने इन मजदूरों के विषय में चिंता नहीं की थी।जबकि केंद्र द्वारा अब तक लॉकडाउन को दो बार बढ़ाया जा चुका है।इस दरम्यान भी इतना समय तो सरकार के पास था ही कि इन प्रवासी मजदूरों को वापस घर भेजने की कोई योजना बना ली जाती!

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us