Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bhupesh Baghel : छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का अनोखा अंदाज, हर कोई उनके इस करतब को देख है अचंभित, शेयर किया वीडियो

Bhupesh Baghel : छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का अनोखा अंदाज, हर कोई उनके इस करतब को देख है अचंभित, शेयर किया वीडियो
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का अनोखा अंदाज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस अनोखे अंदाज को देख हर कोई अचंभित है.दरअसल एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने बांस की लकड़ियों की गेड़ी पर चढ़कर जो मंच पर चले वह चर्चा का विषय बना हुआ है.उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो खुद शेयर किया है.


हाईलाइट्स

  • छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का निराला अंदाज
  • गेड़ी पर चढ़कर मंच पर चले तो लोगों ने बजाई तालियां
  • छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध हरियाली पर्व के दिनों में गेड़ी दौड़ मशहूर है

Chhattisgarh CM unique style : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सामने आया है.इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सीएम भूपेश बघेल किस तरह से बांस की लकड़ियों पर चढ़कर मंच पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान सभागार में बैठा हर कोई उनके इस करतब को देख हैरान हो गया.उन्होंने खुद अपना यह वीडियो शेयर किया है.

छत्तीसगढ़ सीएम बघेल का यह वीडियो देख हर कोई अचंभित

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल एक मीडिया के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे. सीएम बघेल इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. दरअसल उन्होंने अपना एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर हर कोई अचंभित है. आप देख सकते हैं कितनी फुर्ती से सीएम बघेल बांस की बनी लकड़ियों के ऊपर चढ़कर मंच पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं.हालांकि पहले भी सीएम कई जगह गेड़ी पर चढ़कर चलते हुए नजर आए हैं.

गेड़ी पर सटीक खड़ा होना फिर संतुलन बनाकर चलना यही सबसे आवश्यक

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

आपको बता दें यह एक प्रसिद्ध गेड़ी प्रतियोगिता होती है. छत्तीसगढ़ में इसे परंपरा से मनाया जाता है. इसके लिए जगह-जगह छत्तीसगढ़ में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है.सीएम ने कहा कि गेड़ी के लिए सटीक खड़े होकर संतुलन बनाना बहुत आवश्यक है.छत्तीसगढ़ का लोकल पर्व हरेली तिहार या इसे हरियाली पर्व भी कह सकते हैं.और यह आषाढ़ मास में ही मनाया जाता है.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

गेड़ी की परंपरा लोकल पर्व हरेली तिहार से जुड़ी है

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

इस पर्व में किसान अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए पूजन करते हैं,यही नहीं गेड़ी की परंपरा भी इसी से जुड़ी हुई है.हरियाली पर्व के दरमियां जगह-जगह नृत्य प्रतियोगिता और गेड़ी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती हैं. इस प्रतियोगिता में बांस की बनी दो लकड़ियों पर बेलेंस बनाकर चढ़ना पड़ता है. और फिर सन्तुलन के साथ चलना होता है.जो तेज दौड़कर आगे निकल जाता है, उसकी जीत होती है.सीएम बघेल ने ट्विटर पर अपना वीडियो भी शेयर किया है. जिसपर लिखा है कि गेड़ी को लेकर सबमें उत्सुकता है,देश विदेश में चर्चा है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us