Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड ने किया 10 वीं 12 वीं परीक्षा का ऐलान ! इस तारीख से होंगे एग्जाम

CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड ने किया 10 वीं 12 वीं परीक्षा का ऐलान ! इस तारीख से होंगे एग्जाम
CBSE Board ने साल 2025 के लिए जारी की डेट शीट : Image Credit Original Source

CBSE Board Exam 2025

CBSE ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षा तारीखों का ऐलान करते हुए डेट शीट (Date Sheet) जारी कर दिया है. आगामी 15 फरवरी से एग्जाम शुरू हो जाएंगे. 10 वीं की परीक्षा 18 को समाप्त होगी वहीं 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक होंगी

CBSE Date Sheet 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी कि सीबीएसई ने साल 2025 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों का ऐलान करते हुए शेड्यूल जारी कर दिया है.

CBSE के अनुसार 15 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी और 4 अप्रैल को समाप्त हो जाएंगी. कक्षा 10 की बात करें तो 18 मार्च को एग्जाम का अंतिम पेपर है जबकि 12 वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेंगी.

परीक्षार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं. आपको बतादें कि इस बार भी CBSE छात्रों की मेरिट लिस्ट और डिवीजनवार सूची जारी नहीं करेगा.

सीबीएसई ने समय से पहले जारी की डेट शीट 

CBSE ने वर्ष 2025 के लिए समय से पहले ही 10 वीं और 12 वीं की Date Sheet जारी करते हुए सभी को चौंका दिया है. अधिकतर दिसंबर माह में सूची की घोषणा की जाती थी. 

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

10 वीं की परीक्षा सूची की बात करें तो 15 फरवरी से 18 मार्च तक परीक्षा होगी और अंतिम पेपर सूचना प्रोद्योगिकी (IT) का होगा. देखें पूरी सूची..

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

  • पहला पेपर - अंग्रेजी (15 फरवरी, 2025)
  • दूसरा पेपर - साइंस (20 फरवरी)
  • तीसरा पेपर - फ्रेंच/संस्कृत (22 फरवरी)
  • चौथा पेपर - सोशल साइंस (25 फरवरी)
  • पांचवा पेपर - हिंदी (28 फरवरी)
  • छठवां पेपर - गणित (10 मार्च)
  • सातवां पेपर - सूचना प्रोद्योगिकी (18 मार्च)

4 अप्रैल तक चलेंगी 12वीं की परीक्षा 

CBSE की कक्षा 12 की परीक्षा शारीरिक शिक्षा से शुरू होगी और मनोविज्ञान तक चलेंगी. अंतिम पेपर 4 अप्रैल को होगा. देखें पूरी सूची..

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

  • शारीरिक शिक्षा - 15 फरवरी, 2025
  • भौतिक विज्ञान - 21 फरवरी
  • व्यवसाय अध्ययन- 22 फरवरी
  • भूगोल - 24 फरवरी
  • रसायन विज्ञान - 27 फरवरी
  • गणित 8 मार्च - 2025
  • अंग्रेजी वैकल्पिक / अंग्रेजी कोर - 11 मार्च
  • अर्थशास्त्र - 19 मार्च
  • राजनीति विज्ञान - 22 मार्च
  • जीव विज्ञान - 25 मार्च
  • अकाउंट्स - 26 मार्च
  • इतिहास - 01 अप्रैल
  • मनोविज्ञान - 04 अप्रैल
सीबीएसई नहीं जारी करेगी मेरिट लिस्ट, नहीं मिलेगा डिवीजन 

CBSE बोर्ड अपने परीक्षार्थियों के लिए इस बार भी मेरिट लिस्ट और डिवीजनवार अंक जारी नहीं करेगा साथ ही टॉपर्स के बारे में भी नहीं बताएगा. छात्रों को पास होने के लिए कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.

बताया जा रहा है कि हो रही घटनाओं और बढ़ते बोझ को लेकर CBSE ने पिछली बार की तरह ही भी मेरिट सूची नहीं जारी करने का फैसला किया है. अलग-अलग विषयवार की संपूर्ण जानकारी के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us