Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Career In Arts Stream: करियर चुनने में आर्ट्स स्ट्रीम वाले स्टूडेंट्स को आ रही है कठिनाई ! आपके लिए यहां करियर का है सही चुनाव

Career In Arts Stream: करियर चुनने में आर्ट्स स्ट्रीम वाले स्टूडेंट्स को आ रही है कठिनाई ! आपके लिए यहां करियर का है सही चुनाव
आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स करियर को लेकर न हो चिंतित, फोटो साभार सोशल मीडिया

आर्ट्स स्टूडेंट्स को साइंस और कामर्स से कम आंका जाता है. अक्सर आर्ट्स स्ट्रीम के लोगों के मन में यह बात बनी रहती है कि शायद हम अपना अच्छा करियर इस स्ट्रीम के जरिये नहीं बना सकते. इस सोच को आपको बदलना होगा.आप आर्ट साइड के जरिए भी बेहतर करियर की दिशा में कदम रख सकते हैं. जैसे रंग मंच, मीडिया, संघ लोक सेवा आयोग, लॉयर ऐसे कई क्षेत्र है जिनमें आर्ट्स के विद्यार्थी अपना कैरियर बना सकते हैं.


हाईलाइट्स

  • आर्ट्स स्ट्रीम वाले स्टूडेंट्स अक्सर करियर के चुयन को लेकर रहत हैं चिंतित
  • बीए करने के बाद भी कई क्षेत्रों में मिल सकता है अच्छा अवसर
  • आर्ट्स स्ट्रीम वाले यदि है परेशान तो इन करियर टिप्स को आजमा सकते हैं

Best Career opportunities In Arts Stream: आज के इस आधुनिक और तकनीकी वाले युग में जहां लोग इंजिनियर, डॉक्टर और सीए बन रहे हैं. इसके लिए घर के गार्जियंस भी ऐसे ही स्ट्रीम चुनने के लिए कहते हैं, जिससे वे अपना करियर सही दिशा में तय कर सके. कई ऐसे प्रोफेशनल कोर्स करके लोग अपना कैरियर बना रहे हैं. लोगों का ऐसा मानना है कि अब ग्रेजुएशन ही केवल करियर के लिए नहीं रहा इसके साथ ही कोई प्रोफेशनल कोर्स करने की भी आवश्यकता है.

खास तौर पर आर्ट्स के लोगों को करियर का चयन करने में काफी समस्या रहती है. लोग यह भी सोचते हैं कि हम आर्ट्स से पढ़ाई किये हुए हैं. आगे किस तरह से करियर बनाएंगे. ऐसे लोगों को बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है आप आर्ट्स साइड से भी करियर का बेहतर चुनाव कर सकते हैं. हम आपको बताते हैं कि वह किस तरह के क्षेत्र का चुनाव कर सकते हैं.

आर्ट्स स्ट्रीम वाले भी बढ़िया करियर का कर सकते है चयन

करियर की दृष्टि से लोग साइंस और कॉमर्स और प्रोफेशनल कोर्स करने वालों के लिए ज्यादा सम्भावनाएँ होती हैं. वहीं लोगों का मानना है कि आर्ट साइड को उतना सपोर्ट नहीं मिल पाता. जो लोग ऐसा सोचते हैं कि हमने तो आर्ट्स के साथ पढ़ाई की है और अब कैसे आगे बढ़ सकते हैं, तो सोचना बंद कर दें. आर्ट से ग्रेजुएट करने वाले भी कई क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकते है साथ ही बड़े लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

आर्ट्स स्ट्रीम वालों के लिए तमाम विकल्प

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

यदि आपने बीए ऑनर्स किया है या बीए किया है तो आपके लिए बहुत सारे विकल्प हैं. आजकल मीडिया में बहुत सारे अवसर होते है. इंसमें साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम की जरूरत नहीं होती. आप जर्नलिज्म और मॉस कम्युनिकेशन करते हुए मीडिया क्षेत्र में भी कदम रख सकते हैं.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

मीडिया के अंदर रिपोर्टर, एंकर, एडिटिंग, स्क्रिप्टिंग, में अपना करियर बना सकते हैं. इसके अलावा सरकारी नौकरियों में भी तमाम आवेदन सामने आते हैं, जिसमें सभी स्ट्रीम के अभ्यर्थी  आवेंदन कर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं.

 इन क्षेत्रों को चुनकर बना सकते हैं बेहतर करियर

आप बीए- एलएलबी भी कर सकते हैं, खास तौर पर अधिवक्ता के रूप में आप एक बढ़िया लीगल एडवाइजर, प्रॉपर्टी के वकील बैंक के वकील या क्रिमिनल एडवोकेट ट्रेड चुनकर कैरियर बना सकते हैं. बड़ी कंपनियों में लीगल एक्सपर्ट्स की जरूरत पड़ती है वहां पर अप्लाइ कर सकते हैं.

वहीं न्यायिक परीक्षाओं पर भी किस्मत आजमा सकते हैं, आगे जज तक पहुंच सकते हैं. यूपीएससी संघ लोक सेवा आयोग में भी किस्मत आजमा सकते हैं. आर्ट्स में इतिहास, लोक प्रशासन राजनीति विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान व कई ऐसे विषय है जिसमें आर्ट्स के विषयो की जरूरत पड़ती है. इसकी तैयारी कर आप आईएएस और आईपीएस तक बन सकते हैं.

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us