Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Airport Authority Of India Recruitment: एयरपोर्ट ऑथारिटी ऑफ इंडिया इन पदों पर करने जा रही भर्ती! आवेदन के लिए जान लें इन बातों को

Airport Authority Of India Recruitment: एयरपोर्ट ऑथारिटी ऑफ इंडिया इन पदों पर करने जा रही भर्ती! आवेदन के लिए जान लें इन बातों को
एयरपोर्ट ऑथारिटी ऑफ इंडिया ने निकाली भर्ती, फोटो साभार, सोशल मीडिया

एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया (AAI) ने जूनियर और सीनियर असिस्टेंट के पदों पर बम्पर भर्तियां निकाली हैं. आवदेन की प्रक्रिया 27 दिसम्बर आज से शुरु होगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 26 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इन पदों पर कर रही भर्ती

एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है. 119 पदों की इस भर्ती में 73 पद जूनियर असिस्टेंट फायर सर्विस (Fire Service) के, सीनियर असिस्टेंट इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics) के 25 पद, सीनियर असिस्टेंट अकाउंट्स (Accounts) के 19 और जूनियर असिस्टेंट ऑफिस (Office) के 2 पद भरे जाएंगे. (AAI) एयरपोर्ट ऑथारिटी ऑफ इंडिया ने अपने विभिन्न सभी पदों के लिए योग्यता (Eligibility) अलग-अलग तरह से तैयार की है.

जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) पद के लिए दसवीं के साथ मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/फायर में 3 साल का डिप्लोमा प्राप्त युवा उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन में पूर्णकालिक डिप्लोमा और 2 साल के कार्य का अनुभव (Experience) जरूरी है.
जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस) पद के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (Graduate) उम्मीदवार  (Candidates) आवेदन कर सकते हैं. सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) पद पर आवेदन के लिए बी.कॉम (B.Com) के साथ 2 साल का कार्य करने का अनुभव होना आवश्यक है.

आवेदन के लिए आयु सीमा,ऐसे होगा चयन

इन सभी पदों पर यदि आपको आवेदन करना है, उसके लिए न्यूनतम (Minimum) आयु 18 साल और अधिकतम (Maximum) आयु 30 साल निर्धारित की गई है. आयु की गणना 20 दिसंबर 2023 के अनुसार की जाएगी. एससी, एसटी वर्ग को आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी वर्ग को 3 साल की छूट दी जाएगी. एयरपोर्ट ऑथारिटी ऑफ इंडिया के इन समस्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (रिटेन Test) इसके साथ ही स्किल टेस्ट (Skill Test) व मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

इन पदों के लिए जो वेतन निर्धारित किया गया है वह कुछ इसतरह से होगा, जूनियर असिस्टेंट के पद पर 31,000 से 92,000 रुपये प्रतिमाह और सीनियर असिस्टेंट के पद पर 36,000 से 1,10,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. उम्मीदवारों को यहां से जुड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ भी मिलेगा.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

इस तरह से करें आवेदन

इन भर्तियों के आवेदन के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट (Officially Website) पर जाएं वहां करियर टैब (Carrier Tab)पर क्लिक कर नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें, सभी दिशा-निर्देश को सही से पढ़कर पंजीकरण
(Registration) करें. अपनी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें. इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर शुल्क का भुगतान करें. सामान्य/ओबीसी/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग के साथ सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट भी दी गई है.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us