Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

15 August 2021 PM Modi Speech: स्वतंत्रता दिवस पर इस बार क्या बोले पीएम मोदी जानें उनके भाषण की ख़ास बातें

15 August 2021 PM Modi Speech: स्वतंत्रता दिवस पर इस बार क्या बोले पीएम मोदी जानें उनके भाषण की ख़ास बातें
Pm modi लाल किले पर.

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को सम्बोधित करते हुए क्या कुछ कहा आइए जानतें हैं. Pm Modi 15 August 2021 Speech In Hindi

PM Modi Speech On 15 August In Hindi: भारत में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।हालांकि पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए सावधानियां रखी जा रहीं हैं। परम्परा के अनुसार लाल किले की प्राचीर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झंडारोहण किया गया इसके बाद उन्होंने देशवासियों को सम्बोधित किया।इस बार उन्होंने कुल 88 मिनट तक देशवासियों को सम्बोधित किया।Pm modi 15 august 2021

सबसे पहले पीएम मोदी राजघाट पहुंचे यहाँ महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद लाल किला पहुँच झंडारोहण क़िया। अपने सम्बोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा सबसे पहले देशवासियों को शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि- आजादी का अमृत महोत्सव, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को और विश्व भर में भारत को और लोकतंत्र को प्रेम करने वाले सभी लोगों को बहुत शुभकामनाएं।Pm modi 15 august 2021

पीएम मोदी ने कहा कि हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है। कल ही देश ने भावुक निर्णय लिया है। अब से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं होना पड़ा। आप सोचिए अगर देश के पास वैक्सीन नहीं होती तो क्या होता।

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, हमारे सफाई कर्मचारी, हमारे वैक्सीन निर्माता - हर कोई जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए लगन से काम किया है उनके आभारी हैं।Pm modi speech on 15 august 2021

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

पीएम मोदी ने कहा कि हमें अभी से जुट जाना है। हमारे पास गंवाने के लिए एक पल भी नहीं है। यही समय है, सही समय है। बदलते हुए युग के अनुकूल हमें भी अपने आप को ढालना होगा। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इसी श्रद्धा के साथ हम सब जुट चुके हैं।

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम गौरव से कह सकते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम भारत में चल रहा है। हम 54 करोड़ से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लगा चुके हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार अपनी अलग अलग योजनाओं के तहत जो चावल गरीबों को देती है, फोर्टिफाई करेगी। गरीबों को पोषणयुक्त चावल देगी। राशन की दुकान पर मिलने वाला चावल हो, मिड डे मिल में बालकों को मिलने वाला चावल हो वर्ष 2024 तक हर योजना के माध्यम से मिलने वाला चावल फोर्टिफाई कर दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने युवाओं के रोजगार के लिए 'पीएम गति शक्ति' योजना का भी एलान किया।उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति योजना से लाखों युवाओं के लिए रोजगार लाएंगे।इसके अलावा उन्होंने सैनिक स्कूलों में बेटियां के पढ़ाए जाने का भी ऐलान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो ओलंपिक और एनसीसी कैडेटों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें बधाई दी।पीएम मोदी ने संदेश देते हुए कहा कि यही समय है सही समय है भारत का अनमोल समय है। असंख्य भुजाओं की शक्ति है, उठो तिरंगा लहरा दो।

पीएम मोदी ने कहा कि फसल बीमा योजना में सुधार हो, एमएसपी डेढ़ गुना करने का निर्णय हो, छोटे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से सस्ते दर से बैंक से कर्ज़ मिले इसकी व्यवस्था हो, सोलर पावर से जुड़ी योजनाओं को खेत तक पहुंचाने की बात हो, किसान उत्पादक संगठन हो, सारे प्रयास छोटे किसानों की ताकत बढ़ाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर भारत ने दुश्मनों को चेता दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति गरीबी के खिलाफ लड़ने के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि भाषा के चलते टैलेंट पिंजरे में बंधा था।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us