Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: यूपी में गैरहाजिर रहने वाले 2,700 डॉक्टरों को किया गया चिन्हित! जवाब नहीं दिया तो बर्खास्तगी तय

UP News: यूपी में गैरहाजिर रहने वाले 2,700 डॉक्टरों को किया गया चिन्हित! जवाब नहीं दिया तो बर्खास्तगी तय
यूपी में गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टर्स चिन्हित, फोटो साभार सोशल मीडिया

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा हुआ है, लेकिन यूपी में कई चिकित्सक ऐसे चिन्हित किये गए हैं, जो लंबे समय से गैरहाजिर हैं, और स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं पहुंचते हैं, ऐसे 2700 डॉक्टरों की सूची बनाकर तैयार की गई है, और उन्हें अंतिम नोटस भेजा गया है, यदि संतोषजनक कोई जवाब नहीं मिलता है तो इनकी बर्खास्तगी की जाएगी. अबतक लापरवाही और गैरहाजिर 61 डॉक्टरों को बर्ख़ास्त किया जा चुका है.


हाईलाइट्स

  • यूपी में 2700 डॉक्टर्स को गैरहाजिर होने की वजह से भेजा गया नोटिस
  • डिप्टि सीएम बृजेश पाठक ने सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश
  • 61 की हो चुकी है बर्खास्तगी, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आगे भी ऐसे ही कार्रवाई तय

Notice Sent to 2,700 doctors in UP : यूपी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने में लगा हुआ है,  यहां चिकित्सक मोटी रकम तो उठा रहे हैं, वह भी गैरहाजिर होकर, यह बड़ी लापरवाही उत्तरप्रदेश के कुछ डॉक्टरों की सामने देखी जा रही है. जिसपर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ऐसे डाक्टर्स को चिन्हित किया जा चुका है, और उन्हें नोटिस भी भेजा जा चुका है.जवाब न मिलने पर कार्रवाई तय मानी जा रही है.

 

2,700 डॉक्टर्स पर लटकी तलवार

यूपी में सरकारी नौकरी करने वाले ऐसे डॉक्टर्स जो जॉइनिंग के बाद से गैरहाजिर हैं और नोटिस भेजे जाने के बाद भी जवाब नही दे रहे हैं, ऐसे यूपी के 2,700 डॉक्टर्स को चिन्हित कर लिया गया है, एक आखिरी मौका नोटिस का इन सभी को भेजा गया है, यदि इसपर भी उनकी ओर से जवाब नहीं आता है तो बर्खास्तगी की जाएगी.

डिप्टि सीएम ने कड़ी कार्रवाई के दिये निर्देश

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस मामले को गम्भीरता से लिया है, उन्होंने ऐसे डॉक्टर्स की सूची और चिन्हित करने के निर्देश दिए थे, जो लंबे समय से गैरहाजिर ही रहते हैं, बरेली में 15 डाक्टर्स जो लंबे समय से अनुपस्थित हैं उनकी सूची भेजी जा चुकी है, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बीते दिन बरैली जनपद का दौरा किया था, जहां उन्होंने गैरहाजिर डाक्टर्स की सूची मांगी थी, फिलहाल उन्होंने सख्त कार्रवाई की डॉक्टर्स पर बात कही है, इससे पहले 61 डाक्टर्स को लापरवाही और गैरहाजिर को लेकर पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है.

ऐसे डॉक्टर्स लगा रहे स्वास्थ्य विभाग को पलीता

स्वास्थ्य विभाग को पलीता लगा रहे ऐसे सरकारी डॉक्टरों पर कार्रवाई होनी बहुत जरूरी है, क्योंकि जब स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक ही नहीं पहुंचेंगे तो मरीजों का इलाज कैसे होगा, उत्तर प्रदेश सरकार ने जो कदम ऐसे गैरहाजिर रहने वाले डाक्टर्स पर उठाया है, वह कहीं ना कहीं सही माना जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में डॉक्टर्स भेजे गए नोटिस का क्या जवाब देते हैं, और यदि नहीं जवाब देते है फिर क्या उनकी बर्खास्तगी की जाएगी,यह वक्त बताएगा.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us