Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kannauj Crime In Hindi: 17 वर्षीय लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता की कर डाली निर्मम हत्या ! घर के बाकी सदस्य भी थे निशाने पर

Kannauj Crime In Hindi: 17 वर्षीय लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता की कर डाली निर्मम हत्या ! घर के बाकी सदस्य भी थे निशाने पर
कन्नौज में हत्या, image credit original source

Kannauj Crime In Hindi

यूपी (Up) के कन्नौज (Kannauj) में एक बेहद सनसनीखेज मामला (Sensational Case) देखने को मिला. जहाँ एक 17 साल की लड़की ने लवर के कहने पर अपनी ही फैमिली के 4 सदस्यों की हत्या करने का मास्टर प्लान बनाया. जिसके तहत उसने खाने में नींद की गोलियां मिला कर सभी को बेहोश कर दिया और फिर अपने प्रेमी की सहायता से अपने पिता की गर्दन रेतकर हत्या कर दी प्लान के मुताबिक भाई पर हथौड़े से जानलेवा हमला किया तो वह चीखने चिल्लाने लगा आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुँच गए और उन दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

कलयुगी बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता को सुलाई मौत की नींद

दिल को दहला देने वाली ये घटना कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली के घिसुआपुर गांव की है जहाँ पर रहने वाले 50 वर्षीय अजय पाल राजपूत जो पेशे से एक ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे परिवार में उनके दो बेटे एक 17 साल की बेटी और पत्नी के साथ रहते थे.

सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन कुछ समय पहले ही उनकी लड़की को 17 वर्षीय हिमांशु यादव के नाम लड़के से प्यार हो गया दोनों छुप-छुपकर एक दूसरे से मिलने लगे लेकिन फिर एक दिन इस प्रेम प्रसंग का मामला परिजनों तक पहुँचा जिसके बाद गुस्साए पिता ने लड़की का घर से निकलना बंद करवा दिया.

फिर जब एक दिन आरोपी लड़की की मुलाकात उसके बॉयफ्रेंड से हुई तो दोनों ने मिलकर एक खौफनाक प्लान बनाया जिसमें यह तय हुआ कि दोनों के प्यार के बीच रोड़ा बन रहे पूरे परिवार को ही क्यों न खत्म कर दिया जाए..

kannauj_crime_news
कन्नौज में दर्दनाक हत्या, image credit original source

पूरे परिवार को खत्म करने का बनाया मास्टर प्लान

प्लान के मुताबिक एक रात लड़की ने पूरे परिवार को जान से मारने के उद्देश्य से पहले तो खाने में नींद की गोलियां मिलाई और सभी को खिला दिया नींद की गोलियों का असर होते ही लड़की के माता-पिता और दो भाई गहरी नींद में सो गए मौका पाकर उसने अपने बॉयफ्रेंड को फोन कर घर बुला लिया और सो रहे पिता पर धारदार ब्लेड से गला रेत दिया.

उसके बाद दूसरे कमरे में सो रहे बड़े भाई पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया इस जानलेवा हमले के दौरान उसके भाई की नींद खुल गयी और वह जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगा जिससे वह दोनों काफी डर गए. चीखने-चिल्लाने की आवाज की वजह से घर के बाकी सदस्य मां और छोटा भाई जाग गया कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग उनके घर पहुँच गए और आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दिया वारदात को अंजाम

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ आरोपी लड़की के बड़े भाई को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आगे पुलिस ने बताया कि लड़की इतनी शातिर थी कि उसने परिजनों के साथ-साथ घर में पला पालतू डॉग को भी नींद की गोलियां खिला दी थी जिसे वारदात के समय उनके पालतू डॉग भी सोता रहा. हालांकि लड़की का प्लान पूरे परिवार को खत्म करने का था लेकिन भाई पर जानलेवा वार करते ही वह चिल्लाने लगा जिस वजह से घर के बाकी सदस्य भी उठ गए.

जिससे सभी की जान बच गई, लेकिन इस घटना में पिता की मौत हो गई है जिनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तो वहीं आरोपी लड़की और उसके बॉयफ्रेंड हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us