Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Dharm Parivartan News: धर्मांतरण की आड़ में संचालित थीं आतंकी गतिविधियां डॉ. उमर गौतम उगल रहा सच्चाई!

UP Dharm Parivartan News: धर्मांतरण की आड़ में संचालित थीं आतंकी गतिविधियां डॉ. उमर गौतम उगल रहा सच्चाई!

धर्मांतरण के मामले में एटीएस के हत्थे चढ़े मौलाना उमर गौतम औऱ जहांगीर आलम क़ासमी से पूछताछ के दौरान कई दिल दहला देने वाले राज सामने आए हैं. Umar Gautam Latest News

UP Dharm Parivartan Latest News: धर्म परिवर्तन मामले में एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए मौलाना डॉ.उमर गौतम औऱ जहांगीर आलम क़ासमी 30 जून तक एटीएस की रिमांड पर है।इस दौरान दोनों से पूछताछ जारी है।यूपी पुलिस का दावा है कि दोनों मिलकर अब तक एक हज़ार से ज़्यादा लोगों को लालच औऱ अन्य गैरक़ानूनी तरीकों से धर्म परिवर्तन करा चुकें हैं।इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड उमर गौतम है जो ख़ुद साल 1984 में हिन्दू से मुसलमान बना था।Up dharm parivartan News

दैनिक जागरण में छपी ख़बर के अनुसार धर्मांतरण के लिए देश में विदेश से भारी-भरकम फंडिंग की जा रही है।मुख्य रूप से यह फंडिंग पाकिस्तान और अरब देशों से होने की बात सामने आई है।यह गैंग मूक बधिर छात्रों को अपना निशाना बनाता था।आशंका तो यहां तक जताई जा रही है कि ऐसे छात्रों का धर्मांतरण कराने के बाद मानव बम बनाकर देश को दहलाने की साज़िश रची गई थी।एटीएस इस पूरे मामले में एक एक कड़ी ढूढ़ने का प्रयास कर रही है।

नोएडा स्थित डेफ सोसायटी में पढ़ने वाले छात्र बोलने और सुनने में असमर्थ हैं। इसलिए एक बार धर्मांतरण होने के बाद छात्रों को बहकाना आसान है। इन छात्रों के माध्यम से आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।

नोएडा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का एक मीडिया वेबसाइट में छपे बयान के मुताबिक अब तक कि जांच में सामने आया है कि गिरोह में शामिल लोग मूक बधिर छात्रों व महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। खासतौर से चैरिटेबल ट्रस्ट पर चलने वाले संस्थान के छात्र-छात्राओं को अपना निशाना बनाते थे। नोएडा डेफ सोसायटी का भी संचालन चैरिटी के जरिये मिले धन से हो रहा था। आशंका है कि आरोपितों ने नोएडा डेफ सोसायटी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के मतांतरण की साजिश रची है।

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us