Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Salman Khan News: सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स गुजरात के भुज से गिरफ्तार ! पहले से कर रहे थे रेकी

Salman Khan News: सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स गुजरात के भुज से गिरफ्तार ! पहले से कर रहे थे रेकी
एक्टर सलमान खान, image credit original source

सलमान खान

बॉलीवुड (Bollywood) के दबंग सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फॉयरिंग (Firing) मामले में क्राइम ब्रांच (crime branch) की टीम को बड़ी सफलता मिली है. क्राइम ब्रांच ने सलमान के बान्द्रा (Bandra) स्थित गेलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने के मामले में दोनों शूटर्स (Shooters) को गुजरात के भुज (Bhuj) से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को पकड़कर भुज से मुम्बई लाया जा रहा है. उनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी.

दोनों शूटर्स भुज से गिरफ्तार

रविवार सुबह करीब 5 बजे बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान (salman Khan) के घर को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो शूटर्स ने 4 राउंड फायरिंग (Firing) की थी. जिसके निशान दीवारों पर पाए गए थे.मामला सलमान खान से जुड़ा था जिसकी वज़ह से मुम्बई पुलिस कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती थी.

बान्द्रा पुलिस (Bandra Police) ने आरोपितों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की टीम को लगाया गया. पुलिस ने कई जगह छापेमारी करते हुए आखिरकार गुजरात के भुज (Bhuj) से सलमान के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है.

shooters_arrested_from_gujrat
दोनों शूटर्स गिरफ्तार, image credit original source

सलमान के घर कर रहे थे रेकी

जानकारी के मुताबिक मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने रविवार को हुई सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग के मामले में दोनों शूटर्स को गुजरात के भुज इलाके से दबोच लिया है. पकड़े गए दोनों शूटर्स की पहचान विक्की गुप्ता और सुनील के रूप में हुई है. सूत्रों की माने तो की दोनों शूटर पनवेल इलाके की सोसाइटी में कई दिनों से थे. दोनों कई बार सलमान के घर की रेकी भी कर चुके थे. पकड़े गए शूटर्स बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को पड़कर मुंबई ला रही है.

miscreants_who_came_bike_opened_fire_air
सलमान के घर की दीवारों पर गोलियों के निशान
बालकनी व दीवारों पर गोलियों के निशान

गौरतलब है कि बीते रविवार को इन दोनों शूटर्स ने सलमान खान के घर को निशाना बनाते हुए चार राउंड फायरिंग किए थे जिसमें गोलियों के निशान दीवारों पर भी पाए गए इसके साथ ही सलमान खान जिस बालकनी में खड़े होकर फैंस को ग्रीट और वेव करते हैं उस बालकनी पर भी गोली के निशान पाए गए. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हमले की साजिश सलमान खान के ऊपर ही थी, उस वक्त सलमान खान घर पर थे या नहीं यह तस्वीर अब तक साफ नहीं हो पाई है.

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार शूटर सलमान खान के घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर मैरिज चर्च के पास पहुंचकर वहां उन्होंने अपनी बाइक पहले छोड़ दी और वहां से बांद्रा स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़ ली. जहां दोनों सांताक्रुज रेलवे स्टेशन उतरे जिसके बाद मुंबई से दोनों गुजरात के लिए फरार हो गए.

लारेंस के भाई ने ली थी फॉयरिंग की जिम्मेदारी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को इससे पहले भी कई बार लॉरेंस बिश्नोई के द्वारा धमकी दी जा चुकी है और इस घटना को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल अब तक यह तस्वीर साफ नहीं हुई है कि यह दोनों लॉरेंस बिश्नोई के ही आदमी थे जिस पर मुंबई की क्राइम ब्रांच लगातार जांच कर रही है और इन आरोपितों से गहनता से पूछताछ भी कर रही है. सलमान के घर फायरिंग के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस पूरे घटना की जिम्मेदारी ली थी.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us