Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Salman Khan News: सलमान खान के घर के बाहर शूटरों ने झोंके 3 राउंड फायर ! हमले का क्या था मकसद, घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

Salman Khan News: सलमान खान के घर के बाहर शूटरों ने झोंके 3 राउंड फायर ! हमले का क्या था मकसद, घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
एक्टर सलमान खान, image credit original source

सलमान खान

बॉलीवुड के फेमस एक्टर सलमान ख़ान (Salman Khan) के मुम्बई बान्द्रा स्थित आवास के बाहर से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां तड़के सुबह 5 बजे एक्टर के घर के बाहर बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों (Miscreants) ने हवा में कई राउंड फायर झोंक दी और फरार हो गये. इस घटना की सूचना मिलते ही मुम्बई पुलिस की नींद उड़ गयी, तत्काल एटीएस, क्राइम ब्रांच व फॉरेंसिक टीमों के साथ मौके पर पहुंची आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) से गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुट गई. साथ ही सलमान के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है.

सलमान के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने झोंके हवा में फायर

मुम्बई (Mumbai) के बांद्रा (bandra) स्थित बॉलीवुड एक्टर सलमान ख़ान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट आवास (Galaxy Apartment) के बाहर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब रविवार सुबह 5 बजे के आसपास गोलियों की तड़तड़ाहट से बान्द्रा थर्रा उठा.

गोलियों की आवाज सुनते ही सलमान के गेलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. हवा में फायरिंग करने वाले बाइक सवार बदमाशों (miscreants) ने सलमान खान के आवास के बाहर ही फायर झोंका और फरार हो गए.

ऐसे में बदमाशों की मंशा क्या थी इस बात को लेकर पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है. फिलहाल इस फायरिंग के बाद सलमान के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और क्राइम ब्रांच द्वारा बदमाशो की धरपकड़ के लिए जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक बाइक पर दो लोग सवार थे, हेलमेट पहन रखा था जबतक कुछ समझ पाते तबतक वे फायर झोंकते हुए फरार हो गए.

miscreants_who_came_bike_opened_fire_air
दीवारों पर गोली के निशान, image credit original source

पहले भी सलमान खान को मिलती रही हैं धमकियां

गौरतलब है कि एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर जिस तरह से फायरिंग की गई है इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियों (Threats) और पत्र मिल चुके हैं. लॉरेंस बिश्नोई (Laurence Bishnoi) के द्वारा ही कई बार उन्हें धमकियां दी जा चुकी है यही नहीं धमकियां मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराल के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी.

इसके बाद सलमान खान को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी. सलमान इसके बाद से लगातार कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहते हैं. जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022 में सलमान खान (salman khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim khan) को धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें लिखा था जो हाल सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moosewala) का हुआ था वही हाल सलमान खान का होगा.

bullet_fire_outside_salman khan_bandra_house
आवास के बाहर जांच करती पुलिस, image credit original source
शूटर्स की पहचान के लिए जांच शुरू, बढ़ाई गई घर की सुरक्षा

फिलहाल बांद्रा पुलिस (Bandra police) ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है. जिस तरह से सलमान खान के घर के बाहर शूटर्स ने फायरिंग की है  उसका पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

हालांकि अबतक यह क्लियर नहीं हो सका है कि फायर क्यों किया गया है. लेकिन यह तय है कि करीब 3 राउंड फायर हवा में किये गए है, सलमान उस वक्त घर पर थे या नहीं ये भी जानकारी साफ नहीं है. फिलहाल को किसी भी नुकसान की खबर नहीं है, सलमान के आवास पर पहरा और बढा दिया है और शूटर्स की तलाश शुरू कर दी गई है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us