Atiq Ahmed Son Encounter : माफिया अतीक का बेटा असद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया
On
उमेश पाल हत्याकांड में वाटेंड अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान झांसी में मार गिराया है, उसके साथ शूटर गुलाम भी मारा गया है.
हाईलाइट्स
- माफिया अतीक का बेटा पुलिस एनकाउंटर में मारा.
- उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड था असद..
- यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में किया एनकाउंटर..
Atiq Son Encounter : जिसकी आशंका जताई जा रही थी वही हुआ, माफिया अतीक अहमद के बेटे असद यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान मारा गया. उसके साथ शूटर गुलाम भी मारा गया है. एनकाउंटर में मारे गए दोनों अपराधी उमेश पाल हत्याकांड में वाटेंड थे, पुलिस ने दोनों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था.
यूपी एसटीएफ की तरफ से यह जानकारी देते हुए बताया गया कि अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे, दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी. इस दौरान झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में UPSTF टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों की मौत हो गई. उनके पास से विदेश में बने अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं.

Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
