Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bank Holidays In August 2023 : निपटा लें बैंक का काम, अगस्त में 14 दिन बैंक रहेगें बंद, जाने से पहले देख लें छुट्टियां

Bank Holidays In August 2023 : निपटा लें बैंक का काम, अगस्त में 14 दिन बैंक रहेगें बंद, जाने से पहले देख लें छुट्टियां
अगस्त माह में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, फोटो, सोशल मीडिया

जुलाई माह बीतने जा रहा है.आने वाले अगस्त माह में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे.छुट्टियों की वजह से बैंक के ग्राहकों को लेनदेन कार्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यदि कोई भी बैंक से संबंधित कार्य हो तो इस माह की अंतिम तारीख को पूरा कर लें.अगस्त माह में बैंक जाने से पहले पड़ने वाली छुट्टियों पर नजर डालकर ही बैंक जाएं.


हाईलाइट्स

  • अगस्त माह में 14 बैंक रहेंगे बंद,जरूरी कार्य निपटा लें इस माह की अंतिम तारीख को
  • अगस्त माह में छुट्टियां देखकर ही पहुंचे बैंक,रिजर्व बैंक जारी करता है बैंकों की छुट्टियां
  • बैंक ग्राहकों को हो सकती है परेशानियां,करें नेंट बैंकिंग ,यूपीआई और एटीएम का प्रयोग

Banks Holidays In August 2023 : अगस्त माह शुरू होने वाला है, और मौसम भी त्योहारों का है. ऐसे में छुट्टियां होना लाज़मी है.  अगस्त माह में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. शनिवार,रविवार मिलाकर अन्य पर्वों की छुट्टियां भी सम्मिलित हैं.आजकल बैंक हर आदमी की जरूरत बन चुका है.जमा-निकासी हो या कोई एफडी सम्बन्धित प्लान सब बैंकों के जरिए ही सम्भव है.

हालांकि नेंट बैंकिंग,यूपीआई और एटीएम के आ जाने से ज्यादा दिक्कत नहीं होगी.लेकिन कुछ कार्य ऐसे हैं जो बैंकों के बिना हस्तक्षेप के अधूरे हैं.अगस्त माह में 14 छुट्टियां कब पड़ेंगी और बैंक जाने से पहले जरा एक नजर इन छुट्टियों पर जरूर डाल लें.

14 दिन अगस्त में बैंक रहेंगे बंद,जरुरी काम निपटा लें

बैंक से जुड़ा यदि कोई जरूरी काम है रह गया है ,तो इस जुलाई माह की अंतिम तारीख तक निपटा लें तो अच्छा रहेगा. क्योंकि आने वाले अगस्त के महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. जिससे बैंक ग्राहकों को कहीं न कहीं परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए जब भी अगस्त में बैंक जाए तो छुट्टियों की इस लिस्ट पर जरूर एक बार नजर डाल लें.

Read More: Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

अगस्त माह में पर्व जयंती और शनिवार-रविवार

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

भारतीय रिजर्व बैंक बैंकों की हर साल छुट्टियों की सूची जारी करता है.अगस्त माह की छुट्टियों को देखकर ग्राहक समय से अपने बैंक के कार्य निपटा सकते हैं. रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई अगस्त माह 2023 की लिस्ट में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे. क्योंकि अगस्त माह में कई पर्व, जयंतियां और शनिवार- रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. अगस्त माह में यदि कोई काम आपको बैंक का निपटाना है. रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट को जरूर देखें.बैंकों में अवकाश होने के कारण ग्राहक नेंट बैंकिंग,मोबाईल बैंकिंग व यूपीआई का प्रयोग कर  ट्रांसफर कर सकते हैं.कैश के लिए नज़दीकी एटीएम का प्रयोग करें.

 

अगस्त माह की छुट्टियों की ये रही लिस्ट ,देखें

-6 अगस्त 2023 रविवार की छुट्टी

 -8 अगस्त को रमफाट के कारण गंगटोक में टेन्डोग लो में अवकाश रहेगा.

-12 अगस्त को दूसरे शनिवार को अवकाश

 -13 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा

 -15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर के बैंक बंद रहेंगे.

 -16 अगस्त पारसी नववर्ष के कारण मुंबई, नागपुर और बेलापुर में बैंक बंद

 -18 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद

 -20 अगस्त रविवार की छुट्टी

- 26 अगस्त को चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे.

 -27 अगस्त को रविवार की वजह से अवकाश रहेगा.

 -28 अगस्त को ओणम की वजह से कोच्चि व तिरुअनंतपुरम में बैंक अवकाश

-29 अगस्त को तिरुओड़म के कारण कोच्चि और तिरुअनन्तपुरम में बैंक अवकाश

-30 अगस्त को रक्षाबंधन जयपुर और शिमला में बैंक बंद

-31 अगस्त को रक्षाबंधन/ श्री नारायण गुरु जयंती/पंग लाहबसोल के कारण देहरादून ,गंगटोक,कानपुर कोच्चि, लखनऊ,तिरुवनंतपुरम में बैंक में अवकाश रहेगा.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us