Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आज का राशिफ़ल:आपके लिए कैसा है आज का दिन...जाने दैनिक राशिफ़ल से.!

आज का राशिफ़ल:आपके लिए कैसा है आज का दिन...जाने दैनिक राशिफ़ल से.!
फ़ोटो साभार गूगल

आज दिनांक 3 दिसम्बर दिन मंगलवार का दैनिक राशिफ़ल जानें युगान्तर प्रवाह पर।

मेष:आज आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा।

वृषभ:आज  किसी भी फ़ैसले पर पहुँचने से पहले संतुलित नज़रिए से दोनों पक्षों को जाँचें। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे।

मिथुन:आज रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी। और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है।

कर्क:आज घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है, आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज का दिन आपके लिए कुल मिला कर बेहतर रहेगा।

Read More: आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान

सिंह:आज इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी होगी।

Read More: आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

कन्या:आज आपका सकारात्मक रुख़ आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें, कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी।

Read More: Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

तुला:आज आप अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है, कि आप शांत रहें, अफ़वाहो से दूर रहें। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

वृश्चिक:आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ, जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है।

धनु:आज शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें।

मकर:आज ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का सहयोग लेने दें, आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी। लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। आज दोस्तो से सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है।

कुंभ:आज अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे।

मीन:आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें, और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us