Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:यूपी में खोई कांग्रेस की सियासी ज़मीन की तलाश करती प्रियंका!'गंगा यात्रा'पर

कई दशकों से यूपी के सियासी गलियारों से लगभग ग़ायब हो चुकी कांग्रेस को अब प्रियंका गांधी के रूप में नया खेवनहार मिला है..प्रियंका गांधी ने प्रयागराज से बनारस तक की यात्रा की शुरुआत सोमवार को कर दी है...पढ़े इस यात्रा के सियासी मायने।

राजनीति:यूपी में खोई कांग्रेस की सियासी ज़मीन की तलाश करती प्रियंका!'गंगा यात्रा'पर
फोटो साभार गूगल

संपादकीय: लोकसभा चुनावों की तैयारियो में ज़ोर शोर से लगी सभी पार्टियों को यह पता है कि लुटियंस की दिल्ली तक जाने वाला रास्ता यूपी के लखनऊ से ही होकर जाता है यदि दिल्ली की सत्ता हासिल करनी है तो यूपी को फ़तह करना अति आवश्यक है बिना यूपी को जीते दिल्ली नहीं पहुंचा जा सकता है।

पिछले कई दशकों से यूपी में सुखा देख रही कांग्रेस के लिए इस बार के लोकसभा चुनावों में यूपी को फ़तह करना एक बड़ी व मुश्किल चुनौती से कम नहीं है।इसी को देखते हुए कांग्रेस में महासचिव का पद लेकर पूर्ण से सक्रिय राजनीति में आई गांधी नेहरू परिवार की बेटी प्रियंका गांधी को यूपी फ़तह की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को प्रियंका ने प्रयागराज पहुंच संगम तट पर गंगा जी की पूजा अर्चना की साथ ही संगम तट के करीब ही स्थित लेटे हुए हनुमानजी के मंदिर में दर्शन कर अपनी तीन दिन की चुनावी यात्रा की शुरुआत की।

स्टीमर से यात्रा...

तीन दिन की यात्रा में निकली प्रियंका गांधी प्रयागराज के मनैया घाट से स्टीमर में सवार होकर निकली।यह यात्रा गंगा किनारे बसे गांवो में रुकती हुई बनारस के अस्सी घाट में समाप्त होगी।

Read More: Jagdeep Dhankhar News: अब राष्ट्रपति भी कोर्ट के आदेश पर चलें? न्यायपालिका के 'सुपरपावर' पर उपराष्ट्रपति का तंज

अति पिछड़ी जातियों को जोड़ने की कोशिश...

Read More: Who Is Rekha Gupta Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता जिन्हें दी गई है दिल्ली की बागडोर, जानिए पूरा सफ़र 

एक ज़माने में दलित, ब्राह्मण व मुस्लिम कांग्रेस का कोर वोटर हुआ करता था पर समय के साथ दलित मायावती के साथ,मुसलमान सपा के साथ तो ब्राह्मण भी छिटक कर भाजपा के साथ पहुंच गया जिसके चलते कांग्रेस दिनों दिन यूपी में कमजोर होती चली गई।इस यात्रा को सियासी नजरिए से देखे तो पता चलता है कि चुनावी बोट से यात्रा कर रही प्रियंका पूर्वी उत्तर प्रदेस में गैर यादव व गैर जाटव आदि पिछड़ी जातियों को साधने की कोशिश कर रही हैं ख़ासकर गंगा किनारे बसे निषाद,केवट,कुम्हार, कहार,मछुआरों का पूर्वी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर,भदोही, मिर्जापुर व प्रयागराज सहित करीब दर्जन भर लोकसभा सीटों पर अच्छा खासा प्रभाव है।गौरतलब है कि पिछले कई चुनावों से इन जातियों का वोट भाजपा अपने पक्ष में करने में कामयाब रही है।प्रियंका की यह यात्रा कंही न कंही इन जातियों को कांग्रेस की ओर मोड़ सकती है औऱ आगामी लोकसभा चुनाव में इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।

Read More: Fatehpur News: अखिलेश यादव का BJP पर वार ! भाजपा 8 साल बेमिसाल मना रही है, लेकिन फतेहपुर याद आएगा

सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि...

पिछले कुछ सालों में कांग्रेस के ऊपर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगता रहा है जिसके चलते कांग्रेस को यूपी में भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है।इस चुनावी यात्रा की शुरुआत प्रियंका ने गंगा जी की पूजा व हनुमान मंदिर में दर्शन के साथ स्टीमर से की। जिससे प्रियंका ने कांग्रेस की हिन्दू विरोधी छवि को तोड़ सॉफ्ट हिंदुत्व के रूप में पेश होने की कोसिस की है।अब यह तो आने वाली तेईस मई को ही पता चल पायेगा की प्रियंका की इस यात्रा का कांग्रेस को कितना फ़ायदा पहुंचा है।

Tags:

युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।

Latest News

UP Fatehpur News: फतेहपुर के गैंगस्टर शराब माफिया प्रधान की करोड़ों की संपत्ति जप्त ! जिला पंचायत सदस्य हैं पत्नी UP Fatehpur News: फतेहपुर के गैंगस्टर शराब माफिया प्रधान की करोड़ों की संपत्ति जप्त ! जिला पंचायत सदस्य हैं पत्नी
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस ने कुख्यात शराब माफिया व ग्राम प्रधान राकेश उर्फ मनमोहन सिंह...
Fatehpur News Today: बेटी की शादी से पहले पिता ने की आत्महत्या, मां ने भी लगाई फांसी ! फतेहपुर में खुशियां मातम में बदलीं
Fatehpur News: फतेहपुर में बदमाशों का एनकाउंटर ! लूटी गई स्विफ्ट के साथ तीन शातिर गिरफ्तार, दो घायल
Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: इस राशियों के जातकों को मिल रहे हैं शुभ संकेत-Today Horoscope In Hindi
India Pakistan Ceasefire: सीजफायर की आड़ में वार: पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए BSF के इम्तियाज, देश ने नम आंखों से किया सलाम
Fatehpur News in Hindi: भारत-पाक संघर्षविराम उल्लंघन के बाद फतेहपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, 15 संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी
India Pakistan Ceasefire Violation News in Hindi: संघर्षविराम के 3 घंटे में ही पाकिस्तान का विश्वासघात, जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक गोलाबारी

Follow Us