Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 17 जगहों के बदले नाम ! औरंगजेबपुर से बना शिवाजी नगर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 17 जगहों के बदले नाम ! औरंगजेबपुर से बना शिवाजी नगर
उत्तराखंड के 17 नामों में परिवर्तन (सीएम धामी फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Uttarakhand News

उत्तराखंड (Uttarakhand) में 17 जगहों के नाम बदलकर भाजपा सरकार ने हिंदुत्व और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश दिया, लेकिन विपक्ष इसे विकास से भटकाने की साजिश बता रहा है. जनता में मिली-जुली प्रतिक्रिया है कुछ इसे गौरवपूर्ण बदलाव मान रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ चुनावी हथकंडा कह रहे हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के चार जिलों—हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 17 स्थानों के नाम बदलने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बदलाव को भारतीय संस्कृति और जनभावना के अनुरूप बताया, जबकि विपक्ष ने इसे सरकार की नाकामी छुपाने का प्रयास करार दिया है.

हरिद्वार जिले में 8 जगहों के नाम बदले

हरिद्वार जिले में निम्नलिखित स्थानों के नाम बदल दिए गए हैं:

  • औरंगजेबपुर → शिवाजी नगर
  • गाजीवाली → आर्यनगर
  • चांदपुर → ज्योतिबा फुले नगर
  • मोहम्मदपुर जट → मोहनपुर जट
  • खानपुर कुर्सली → अंबेडकर नगर
  • इदरीशपुर → नंदपुर
  • खानपुर → श्रीकृष्णपुर
  • अकबरपुर फाजलपुर → विजयनगर

देहरादून में 4 जगहों को नया नाम मिला

देहरादून जिले में चार स्थानों का नाम बदला गया है:

  • मियांवाला (देहरादून नगर निगम ब्लॉक) → रामजीवाला
  • पीरवाला (विकासनगर ब्लॉक) → केसरी नगर
  • चांदपुर खुर्द (विकासनगर) → पृथ्वीराज नगर
  • अब्दुल्लापुर (सहसपुर ब्लॉक) → दक्षनगर
नैनीताल और उधमसिंह नगर में भी बदलाव
  • नवाबी रोड (नैनीताल) → अटल मार्ग
  • पनचक्की से आईआईटी मार्ग → गुरु गोलवलकर मार्ग
  • नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी (उधमसिंह नगर) → कौशल्या पुरी
सीएम धामी ने दिया बयान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, यह बदलाव केवल नामों का नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और विरासत को सम्मान देने का एक प्रयास है. यह महापुरुषों से प्रेरणा लेने और उनके योगदान को याद रखने का एक जरिया है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

कांग्रेस ने उठाए सवाल

विपक्षी दल कांग्रेस ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे सरकार की विफलताओं से ध्यान हटाने की रणनीति बताया. कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, भाजपा के पास कोई वास्तविक विकास कार्य दिखाने को नहीं है, इसलिए वे नाम बदलने का नाटक कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

सरकार के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर जनता की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे भारतीय संस्कृति के सम्मान में उठाया गया कदम बता रहे हैं, तो कुछ इसे केवल चुनावी एजेंडा मान रहे हैं.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us