Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Who Is Rekha Gupta Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता जिन्हें दी गई है दिल्ली की बागडोर, जानिए पूरा सफ़र 

Who Is Rekha Gupta Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता जिन्हें दी गई है दिल्ली की बागडोर, जानिए पूरा सफ़र 
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता जानिए पूरा सफ़र: Image Credit Original Source

Rekha Gupta Delhi CM

Rekha Gupta Delhi CM Biography In Hindi: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का ऐलान करते हुए सभी को चौका दिया है. रेखा गुप्ता अब नेशनल कैपिटल की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. भाजपा की ऐतिहासिक जीत दिल्ली की राजनीति में नए बदलाव का संकेत दे रही है. जानिए रेखा गुप्ता का पूरा सफ़र

Rekha Gupta CM Delhi: दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है. इसके साथ ही पार्टी ने पहली बार शालीमार बाग से विधायक बनीं रेखा गुप्ता (Rekha Gupta Biography) को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है.

बताया जा रहा है कि भाजपा के लिए ये ऐतिहासिक फैसला है, क्योंकि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. गुरुवार को रामलीला मैदान में उनका शपथग्रहण समारोह होगा. जानिए उनका अब तक का पूरा सफर.

छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक पहुंची रेखा गुप्ता 

रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से शुरू हुई. वे पढ़ाई के दौरान ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ गईं और छात्र राजनीति में सक्रिय हो गईं.उनकी शुरुआती उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

  • 1994-95: दौलत राम कॉलेज की सचिव चुनी गईं
  • 1995-96: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) की सचिव बनीं
  • 1996-97: DUSU की अध्यक्ष पद का चुनाव जीता

इसके बाद उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई और विभिन्न पदों पर कार्य किया:

Read More: Mahoba News: बीच सड़क जलशक्ति मंत्री और भाजपा विधायक में तीखा विवाद ! काफिला रोकने से मचा बवाल, अखिलेश ने ली चुटकी

  • 2003-04: दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव
  • 2004-06: भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव
  • 2007: पीतमपुरा नॉर्थ से पार्षद बनीं
  • 2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव बनीं
  • 2010: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनीं

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा की ऐतिहासिक जीत

इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 10 साल तक सत्ता में रही आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा. इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैसे बड़े नेता भी अपनी सीट गंवा बैठे.

Read More: Rent Agreement Rules 2025: अब नहीं चलेगी मकान मालिक की मनमानी, किराएदारों को मिले बड़े अधिकार

रेखा गुप्ता ने AAP उम्मीदवार बंदना कुमारी को 30,000 वोटों से हराकर पहली बार विधायक पद जीता. भाजपा ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी.

Read More: Weather Update In India: उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट ! कड़ाके की ठंड से जनजीवन होगा प्रभावित

रेखा गुप्ता का व्यक्तिगत जीवन और शिक्षा (Rekha Gupta Biography) 

रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में हुआ. उनके पिता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कार्यरत थे, जिसकी वजह से उनका परिवार दिल्ली आकर बस गया. हालांकि, उनका परिवार अब भी जुलाना में कारोबार करता है.

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से एम.ए. और एम.बी.ए. की डिग्री प्राप्त की. वे लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़ी हुई हैं और संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं.

भाजपा ने महिला नेतृत्व को दी प्राथमिकता

भाजपा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और वैश्य समाज के समर्थन को मजबूत करने की रणनीति अपनाई है. इससे भाजपा की महिला मोर्चा और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है.

रेखा गुप्ता की प्रशासनिक क्षमता और संगठन कौशल को देखते हुए पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है. दिल्ली की जनता अब यह देखने के लिए उत्सुक है कि उनकी नई मुख्यमंत्री शहर के विकास और जनकल्याण के लिए क्या कदम उठाएंगी.

Latest News

Gold Silver Price Today 8 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, MCX से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक असर Gold Silver Price Today 8 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, MCX से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक असर
Gold Silver Price Today 8 February 2026 को सोना और चांदी दोनों ही उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं....
Fatehpur News: इंस्टाग्राम वीडियो डालकर युवक ने दी जान, प्रेमिका समेत 8 पर ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
आज का राशिफल 08 फरवरी 2026: इस राशि के जातकों को होगा आर्थिक लाभ ! जानिए सभी का दैनिक भाग्यफल
UP Chunav 2027: क्या मायावती एक बार फिर लगाएंगी ब्राह्मणों पर दांव, 2007 दोहराने की है तैयारी, जानिए रणनीति
Fatehpur UPPCL News: बिजली विभाग में फर्जीवाड़े का आरोप, बाबू डमी अकाउंट के जरिए करता है खेल, होगी जांच
Fatehpur Rail News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार को मिली मंजूरी, 17 फरवरी से आठ ट्रेनों का ठहराव शुरू
UPPCL News: यूपी में 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली, 1400 करोड़ की वसूली पर उठे सवाल, इस दिन होगा बड़ा आंदोलन

Follow Us