
Iran Girl News In Hindi: ईरान में सबके सामने कपड़े उतारने वाली लड़की का क्या हुआ? हिजाब के विरोध में हुई घटना
Iran Girl Viral Video
ईरान (Iran Girl) की राजधानी तेहरान (Tehran) में इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय परिसर में एक लड़की ने सबके सामने अपने कपड़े उतार दिए और अंडरगार्मेंट में घूमती नजर आई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इसे हिजाब (Hijab) के विरोध में भी देखा जा रहा है.
Iran Girl Viral Video: ईरान की राजधानी तेहरान का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अहौ दारयाई नाम की लड़की ब्रा और पैंटी में यूनिवर्सिटी के कैंपस में घूमती नजर आ रही है. वायरल वीडियो बीते शनिवार की शाम इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय परिसर का बताया जा रहा है.

मोरैलिटी पुलिस ने गलत किया बर्ताव या हिजाब का विरोध?
ईरान (Iran) की राजधानी तेहरान (Tehran) में शनिवार यानी दो नवंबर को आज़ाद यूनिवर्सिटी के साइंस एंड रिसर्च के परिसर का एक वीडियो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में अंडरवियर में घूमती एक लड़की को हिजाब (Hijab) के विरोध में देखा जा रहा है और उसके बाद पुलिस द्वारा उसको जबरन गिरफ्तार कर मानसिक केंद्र भेजने की बात कही जा रही है.

इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क महानिदेशक आमिर महजौब ने रविवार को अपने एक्स अकाउंट पर घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्रा ने अनैतिक कार्य किया था. अधिकारी ने मीडिया में चल रही इस चर्चा को खारिज कर दिया कि परिसर की सुरक्षा ने लड़की के साथ शारीरिक संपर्क किया.
वहीं सोशल मीडिया में कई यूजर्स इसे यौन उत्पीड़न से जोड़ रहे हैं. यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी महजौब ने रिपोर्ट्स में कहा कि छात्रा को कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सौंप दिया गया है और जांच के बाद उसे मानसिक केंद्र भेजा जाएगा वहीं दावा किया जा रहा है कि छात्रा मानसिक दबाव में थी.
कट्टरवादी मुल्क में हिजाब का विरोध, लड़की के फाड़े गए कपड़े

सोशल मीडिया में रिएक्शन देने वाले एक शख्स सुनील सिंह वीडियो साझा करते हुए लिखते हैं किये मामला ईरान का है जानते हैं आख़िर में क्या हुआ ? इस लड़की को गिरफ़्तार कर पीट पीट कर मार डाला गया. अगर हमारे देश में ऐसा होता तो भूचाल आ गया होता?
ये मामला ईरान का है जानते हैं आख़िर में क्या हुआ ? इस लड़की को गिरफ़्तार कर पीट पीट कर मार डाला गया ।
अगर हमारे देश में ऐसा होता तो भूचाल आ गया होता? pic.twitter.com/MMc3434lqj — Sunil Singh (@iRamBhakt108) November 3, 2024

इस घटना के बाद ईरान में छात्रा के समर्थन में बहुत सारे लोग उतर आएं हैं और हिजाब का विरोध कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छात्रा ने कैंपस में मौजूद लड़कियों से ये भी कहा था कि मैं तुम्हें बचाने आई हूं. आपको बतादें कि ईरान में 2022 में इसे ड्रेस कोड घोषित किया गया था. जिसका उस दौरान भी विरोध हुआ था. जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे.

