
यूपी:अन्ना पशुओं से निजात दिलाने के लिए योगी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम..!
योगी सरकार सड़को पर आवारा घूम रहे साँड़ों की नसबंदी कराने को लेकर प्लान बना रही है।इसके लिए प्रमुख सचिव पशुपालन को पशुओं की गिनती कराने के लिए कहा गया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
लखनऊ:प्रदेश में इस समय अन्ना पशुओं की संख्या में दिनों दिन हो रही बढ़ोतरी से हर कोई परेशान है।खासकर अन्ना पशुओं की वजह से किसानों की फसलें चौपट हो रहीं हैं।योगी सरकार बनने के बाद किसान लगातार अन्ना पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए गुहार लगा चुके है।

सरकार की तरफ़ से अन्ना गौ वंशो के संरक्षण के लिए जिलेवार गौशालाएं,गौ आश्रय आदि खुलवाए गए हैं।लेक़िन सरकार के ये प्रयास जमीनी स्तर पर अभी भी कारगर नहीं है।और पूरे प्रदेश में अन्ना गौ वंशो की समस्या बनी हुई है।



दरअसल, एक अध्ययन के अनुसार सड़क पर घूम रहे सांड और गायों से जन्म ले रहे बछड़े-बछिया से नस्ल में गिरावट आ रही है और गोवंश की संख्या भी बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है।इस स्थिति से जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चाहे वह खेतों में फसल चौपट होने का मामला हो या सड़क पर दुर्घटना, हर जगह लोगों को इन आवारा पशुओं से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
