Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बुलन्दशहर हिंसा:विहिप के प्रांतीय मंत्री ने लगाया साजिश का आरोप कहा योगेश राज पूरी तरह निर्दोष।

बुलन्दशहर हिंसा:विहिप के प्रांतीय मंत्री ने लगाया साजिश का आरोप कहा योगेश राज पूरी तरह निर्दोष।
युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते विहिप प्रान्त मंत्री वीरेंद्र पांडेय

सोमवार को बुलन्दशहर में हुई हिंसा को लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र पांडेय ने हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को पूरी तरह से निर्दोष बताया है साथ ही उन्होंने यूपी पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाया है पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट..

लखनऊ: सोमवार बुलन्दशहर में कथित गोकशी को लेकर जो हिंसा भड़की उसने एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित दो लोगों की जान ले ली। उस हिंसा की आग इतनी भयानक थी कि उसकी तपिस पूरे देश ने महसूस की,इस हिंसा का मुख्य आरोपी बुलन्दशहर में बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज है।लेकिन विश्व हिंदू परिषद ने योगेश राज को पूरी तरह से निर्दोष बताया है औऱ इस पूरे प्रकरण को एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया है जो विपक्ष द्वारा रची गई है,फतेहपुर में 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे विहिप के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र पांडेय ने युगान्तर प्रवाह से एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस सरकार के नियंत्रण में नहीं है,बार बार गोकशी औऱ ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण की सूचना देने के बाद भी पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही न होना इस बात का प्रमाण है कि यूपी की पुलिस योगी जी के नियंत्रण में नहीं है।

 उन्होंने कहा कि हम सब को योगी जी का नेतृत्व स्वीकार है पर प्रदेश में पुलिस की कार्यशैली बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है साथ ही उन्होंने धमकी भरे लहजे में यूपी पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उत्तर प्रदेश की पुलिस अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं करती तो इससे बड़े संघर्ष आने वाले दिनों में सड़कों पर दिखेंगे जिसको रोक पाना यूपी पुलिस के बस की बात नहीं होगी।
गौरतलब है कि, सोमवार को गोकशी के शक पर गुस्साई भीड़ द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या कर दी गई थी औऱ इस हिंसा में एक स्थानीय युवक सुमित कुमार की भी जान चली गई थी,पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया गया है,इसके अलावा कई विहिप, बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम एफआईआर में दर्ज है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us